एक्सप्लोरर

वर्ल्ड कप 2019: भारत को हराने के बाद इंग्लैंड के कप्तान ने कहा- जैसा आज खेला अगर ऐसा ही खेलते रहे तो कप हमारा ही होगा

मोर्गन ने ये बयान ऐसे वक्त में दिया जब टीम को अपने पिछले दोनों मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. इस जीत के पीछे जॉनी बेयरस्टो के 111 और जेसन रॉय की 66 रनों की बेहतरीन पारी है.

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में कल के मैच में मेजबान इंग्लैंड ने भारत को 31 रनों से हरा दिया. इसके बाद टीम के कप्तान इयॉन मोर्गन ने कहा कि इंग्लैंड अपना वर्ल्ड कप जीतने का सपना इस बार पूरा कर सकती है. और अगर ऐसा करना है तो टीम ने आज जिस तरह से भारत के खिलाफ प्रदर्शन किया, आनेवाले मैचों में भी टीम को ऐसा ही खेल दिखाना होगा.

मोर्गन ने ये बयान ऐसे वक्त में दिया जब टीम को अपने पिछले दोनों मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. टीम को कल ही भारत के खिलाफ जीत मिली. कल के जीत के बाद इंग्लैंड की टीम ने भारत के लगातार जीत के रथ को भी रोक दिया. इससे पहले टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपना एक भी मैच नहीं हारी थी.

इस जीत के पीछे जॉनी बेयरस्टो के 111 और जेसन रॉय की 66 रनों की बेहतरीन पारी है. दोनों ने मिलकर पहले विकेट लिए 160 रनों की साझेदारी की थी.

मोर्गन ने जीत के बाद कहा- अगर हम बुधवार को न्यूजीलैंड को अपने मैच में हरा देते हैं तो हम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेंगे. जिस तरह से हमने भारत जैसी मजबूत टीम को हराया. ड्रेसिंग रूम में अब अलग ही माहौल हो चुका है. मोर्गन ने आगे कहा कि हम टूर्नामेंट के जितने करीब पहुंचेंगे हम जीतने के उतने ही हकदार होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
शर्मनाक! भारतीय क्रिकेट का 'काला दिन', क्रिकेट के इतिहास में पहली बार टीम इंडिया के साथ हुआ ऐसा
शर्मनाक! भारतीय क्रिकेट का 'काला दिन', क्रिकेट के इतिहास में पहली बार टीम इंडिया के साथ हुआ ऐसा

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Embed widget