एक्सप्लोरर

Women's World Cup की प्राइज मनी ICC ने की दोगुनी, पढ़िए चैंपियन टीम को कितना मिलेगा पैसा

Women's World Cup 2022: आईसीसी ने महिला विश्वकप 2022 में खिताब जीतने वाली टीम की इनामी राशि दोगुनी कर दी है.

ICC Women's World Cup 2022 prize money: आईसीसी महिला विश्वकप 2022 का आयोजन 4 मार्च से होगा. इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही आईसीसी ने महिला खिलाड़ियों को बड़ी खुशखबरी दी. आईसीसी ने टूर्नामेंट की विजेता टीम की इनामी राशि दोगुनी कर दी गई है. न्यूजीलैंड में होने वाले आगामी महिला विश्व कप के विजेता को 13 लाख 20 हजार डॉलर की इनामी राशि मिलेगी. यह इंग्लैंड में 2017 में हुए विश्व कप की विजेता को मिली राशि से दोगुनी है. 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कहा कि टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि में 75 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. आठ टीम के बीच 35 लाख डॉलर की इनामी राशि बांटी जाएगी जो पिछले टूर्नामेंट की तुलना में 15 लाख डॉलर अधिक है. टूर्नामेंट के उप विजेता को छह लाख डॉलर की इनामी राशि मिलेगी जो 2017 के उप विजेता भारत को मिली राशि से दो लाख 70,000 हजार डॉलर अधिक है.

सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीम में से प्रत्येक को तीन लाख डॉलर मिलेंगे जबकि ग्रुप चरण से बाहर होने वाले चार टीम में से प्रत्येक को 70 हजार डॉलर की राशि मिलेगी जो पिछले टूर्नामेंट के 30 हजार डॉलर की तुलना में दोगुने से भी अधिक है.

ग्रुप चरण में जीत दर्ज करने वाली प्रत्येक टीम को सात लाख डॉलर की राशि में से प्रत्येक जीत के लिए 25 हजार डॉलर मिलेंगे. इंग्लैंड को पिछले विश्व कप में भारत को नौ रन से हराकर चौथी बार खिताब जीतने के लिए छह लाख 60 हजार डॉलर की राशि मिली थी.

इस साल होने वाले विश्व कप में कुल 28 ग्रुप मुकाबले होंगे जो राउंड रोबिन प्रारूप में खेले जाएंगे. प्रत्येक टीम को एक दूसरे के खिलाफ एक बार खेलने का मौका मिलेगा. अंक तालिका की शीर्ष चार टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी. जीत दर्ज करने पर विजेता टीम को दो अंक जबकि टाई या नतीजा नहीं निकलने की स्थिति में दोनों टीम को एक-एक अंक मिलेगा.

मैच का आयोजन छह स्थलों पर किया जाएगा. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच चार मार्च को माउंट मोनगानुई के बे ओवल में खेला जाएगा. फाइनल तीन अप्रैल को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Shreyas Iyer Captaincy Record: श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी पर लगा बड़ा 'धब्बा', मैच हराने वाले कप्तानों की लिस्ट में पहले नंबर पर
श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी पर लगा बड़ा 'धब्बा', मैच हराने वाले कप्तानों की लिस्ट में पहले नंबर पर
भारत को हराने में अलग ही मजा आता है…T20 सीरीज जीतने के बाद हैरी ब्रूक ने ये सब क्या कह दिया
भारत को हराने में अलग ही मजा आता है…T20 सीरीज जीतने के बाद हैरी ब्रूक ने ये सब क्या कह दिया
IND Vs ENG 4th T20I: इंग्लैंड से हार के बाद भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, खिलाड़ियों को जमकर लताड़ा
इंग्लैंड से हार के बाद भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, खिलाड़ियों को जमकर लताड़ा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget