एक्सप्लोरर

Under 19 World Cup 2024: फाइनल में यह 'भारतीय' बना टीम इंडिया की हार की सबसे बड़ी वजह, ऐसे बिगाड़ा खेल

India U19 vs Australia U19: 2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में कंगारुओं ने टीम इंडिया को 79 रनों से हरा दिया. पूरे टूर्नामेंट अजेय रहने वाली भारतीय टीम फिर खिताब जीतने से चूक गई.

India U19 vs Australia U19 Final: एक बार फिर भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी खिताब जीतने से चूक गई. 2023 वनडे वर्ल्ड कप की तरह 2024 अंडर-19 विश्व कप में भी टीम इंडिया पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही, लेकिन फाइनल में जीत नहीं सकी. हालांकि, इस बार भारत को चोट एक अपने ने दी. दरअसल, अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की हार की सबसे बड़ी वजह एक 'भारतीय' बना.

इस 'भारतीय' का नाम है हरजस सिंह. हरजस सिंह पूरे विश्व कप के दौरान बल्ले से कोई कमाल नहीं कर सके. फाइनल से पहले 6 मैचों में हरजस के नाम सिर्फ 49 रन थे, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई मैनेजमेंट को उनपर पूरा भरोसा था. फाइनल में भी कप्तान और मैनेजमेंट ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया. इस बार हरजस ने ऑस्ट्रेलियाई खेमे को तो नहीं निराश किया, लेकिन भारत के चैंपियन बनने के सपने को तोड़ दिया. 

23वें ओवर में 100 के भीतर कंगारुओं के जब 3 विकेट गिरे तो ऐसा लगने लगा था कि मानो अब ऑस्ट्रेलियाई टीम 200 तक भी नहीं पहुंच पाएगी, लेकिन फिर भारतीय मूल के हरजस सिंह का बल्ला चला. हरजस ने तीन चौकों और तीन छक्कों की बदौलत 55 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. हरजस की इस पारी ने ही ऑस्ट्रेलिया की जीत की नींव रखी. 

हरजस ने सिर्फ 55 रन ही बनाए, बल्कि एक छोक संभाले रखा और रेयान हिक्स के साथ चौथे विकेट के लिए 66 की अहम साझेदारी भी की. हरजस जब पवेलियन लौटे तो टीम का स्कोर 200 के करीब कर गए थे. हरजस के अर्धशतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में सात विकेट पर 253 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया. 

खिताबी मैच का लेखा-जोखा

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 253 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. हालांकि, अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में फाइनल का यह सर्वाधिक स्कोर था. इसके जवाब में भारतीय टीम 43.5 ओवर में 174 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत के सात खिलाड़ी दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सके. ओपनर आदर्श सिंह ने सबसे ज्यादा 47 और आठ नंबर के मुरुगन अभिषेक ने 42 रनों की पारी खेली. वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए महली बियर्डमैन और राफ मैकमिलन ने तीन-तीन विकेट चटकाए. 

यह भी पढ़ें-

Watch: 'याद रखना, हारेंगे पर...', अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में इस भारतीय खिलाड़ी ने कही दिल जीत लेनी वाली बात, वीडियो वायरल

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget