एक्सप्लोरर

सख्त हो सकते हैं आईसीसी के नियम, डेविड रिचर्डसन ने दिए बदलाव के संकेत

बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन आचार संहिता में फिर से आकलन करने का फैसला किया है. रिचर्डसन का मानना है कि इस कड़ी में गंभीर उल्लघंन जैसे गेंद से छेड़छाड़ और स्लेजिंग संबंधित सजा में जल्द ही बदलाव किया सकता है.

नई दिल्ली: बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन आचार संहिता में फिर से आकलन करने का फैसला किया है. रिचर्डसन का मानना है कि इस कड़ी में गंभीर उल्लघंन जैसे गेंद से छेड़छाड़ और स्लेजिंग संबंधित सजा में जल्द ही बदलाव किया सकता है.

केपटाउन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान गेंद से छेड़छाड़ करने के लिये ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और उप कप्तान डेविड वार्नर को एक साल के लिये बैन कर दिया गया जिससे विश्व क्रिकेट में हलचल मची हुई है. इस घटना में शामिल ओपनर बल्लेबाज कैमरन बैनक्रोफ्ट को नौ महीने के लिए बैन किया गया है.

इन तीनों ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है जिसमें से स्मिथ बहुत निराश लग रहे थे क्योंकि उनकी छवि को काफी नुकसान पहुंचा है.

रिचर्डसन ने कहा, ‘‘ हां, मुझे पूरा भरोसा है कि काफी कम समय में हम अपनी आचार संहिता में संशोधन कर सकते हैं जिसे लागू करना आसान होगा और विशेष उल्ल्घंन में प्रतिबंध का स्तर निर्धारित करना आसान होगा. हम इसे काफी जल्दी कर सकते हैं.’’

साउथ अफ्रीका के इस पूर्व विकेटकीपर को हालांकि लगता है कि संशोधन थोड़े समय में किये जा सकते हैं लेकिन खिलाड़ियों के बीच‘ सम्मान की संस्कृति’ को लागू करने की जरूरत है और इसमें समय लगेगा.

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि सम्मान की संस्कृति लागू करने में लंबा समय लगेगा. यह एक रात में नहीं हो सकता. इसलिए इसमें थोड़ा ज्यादा समय लगेगा. निश्चित रूप से इस संहिता में पूरा बदलाव नहीं होगा लेकिन इसमें स्पष्ट हो जायेगा कि जब हम गेंद से छेड़छाड़ की बात कर रहे हैं तो इसका क्या मतलब है और जब हम कह रहे हैं कि आप अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकते तो इसका क्या मतलब है.’’

रिचर्डसन ने फिर उदाहरण पेश करते हुए कहा, ‘‘ हम कह सकते हैं कि देखिए अगर आपके पास कुछ अच्छा कहने के लिए नहीं है तो आप बिलकुल भी कुछ मत कहिये.’’

वह इस पूरे मुद्दे पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के रवैये से सहमत है जिसने आईसीसी को मौजूदा खिलाड़ी संहिता में सुधार की गुंजाइश देखने को प्रेरित किया.

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं जानता हूं कि क्रिकट ऑस्ट्रेलिया ने इस घटना को काफी व्यापक रूप से देखा है जबकि मैच अधिकारी एक विशेष मैच में गेंद से छेड़छाड़ की विशेष घटना को इतने व्यापक तौर पर नहीं देख पाये होंगे.’’

रिचर्डसन ने कहा, ‘‘ इस समय गेंद से छेड़छाड़ करना आईसीसी संहिता के अंतर्गत लेवल-2 का उल्लघंन है और इस मौजूदा संहिता में स्मिथ के अपराध का स्तर सबसे ऊंचा रहेगा जबकि बैनक्राफ्ट को निचले स्तर की सजा मिलेगी. मैं जानता हूं कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसकी व्यापक तौर पर समीक्षा की है. यह उनके लिए बड़ा मुद्दा है.’’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया का एकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का एकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
Parenting Mistakes: मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
Embed widget