एक्सप्लोरर

विराट पर कपिल बोले- 30 साल के बाद आंखें कमजोर हो जाती हैं, ज्यादा प्रैक्टिस करनी होगी

न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली 11 पारियों में एक भी शतक लगाने में कामयाब नहीं हो पाए. विराट कोहली के बुरे प्रदर्शन का खामियाजा टीम इंडिया की बल्लेबाजी पर पड़ा और टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा.

नई दिल्ली: टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे सीरीज में 3-0 और फिर टेस्ट सीरीज में 2-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा. वनडे और टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की नाकामी की एक वजह कप्तान विराट कोहली का फ्लॉप होना रही. हालांकि विश्व विजेता टीम के कप्तान रहे कपिल देव ने विराट कोहली को ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करने की सलाह दी है.

कपिल देव का मानना है कि विराट कोहली को अब ज्यादा अभ्यास करने की जरूरत है क्योंकि उनके रिफ्लैक्सेस तथा हाथ-आंख के बीच का संयोजन शायद कम हो रहा है. कपिल देव ने कहा, "जब आप एक तय उम्र पर पहुंच जाते हो, जब आप 30 पार कर लेते हो तो आपकी आंखों पर इसका असर होता है. अंदर आती गेंदें उनकी ताकत हुआ करती थी और कोहली उन्हें फ्लिक कर चौके के लिए भेज दिया करते थे लेकिन वह इन्हीं गेंदों पर दो बार आउट हो चुके हैं. इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें अपनी नजरों के साथ बेहतर तालमेल बैठाने की जरूरत है."

न्यूजीलैंड में खेले गए दो टेस्ट मैचों में कोहली ने सिर्फ 38 रन बनाए. कोहली से इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की जा सकती थी. वनडे और टी-20 में उनका बल्ला ज्यादा नहीं चला. वह इस दौरे पर कुल 11 पारियों में सिर्फ 218 रन ही बना सके.

पूर्व कप्तान ने कहा, "जब बड़े खिलाड़ी इनस्विंग गेंदों पर बोल्ड और एलबीडब्ल्यू आउट होने लगते हैं तो तब आपको उन्हें कहना होता है कि आप ज्यादा अभ्यास करो. यह बताता है कि आपकी नजरें और रिफलेक्सेस थोड़े कम हो गए हैं और बहुत जल्दी आपकी मजबूती आपकी कमजोरी में बदल सकती है.

वहीं विराट कोहली ने इससे पहले कहा था कि वह बुरे फॉर्म से नहीं गुजर रहे हैं. विराट का कहना था कि किसी एक या दो सीरीज में रन नहीं बना पाने को खराब दौर नहीं समझा जाना चाहिए.

विराट कोहली ने कहा- तेज गेंदबाजी में इसलिए होंगे अब बड़े बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget