एक्सप्लोरर

ICC T20 Rankings: टॉप तीन में शामिल हुए केएल राहुल, किंग कोहली को हुआ एक स्थान का फायदा

आलराउंडरों की सूची में अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी 294 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं. उनके बाद बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल का नंबर आता है.

ICC T20 Rankings: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन से भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी टी20 रैंकिंग में बल्लेबाजों की लिस्ट में एक पायदान ऊपर आठवें जबकि केएल राहुल शीर्ष तीन में पहुंच गये हैं. आस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई टी20 सीरीज़ को भारत ने 2-1 से जीता.

आईसीसी की ताजा टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में केएल राहुल 816 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गये हैं. वह दूसरे स्थान पर काबिज पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से 55 अंक पीछे हैं.

वहीं इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान (915 अंक) ने अपना टॉप स्थान बरकरार रखा है जबकि ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों के कप्तान एरॉन फिंच चौथे स्थान पर खिसक गये हैं.

राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैनबरा में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में 51 रन जबकि सिडनी में खेले गए दूसरे मैच में 30 रन बनाये. अपने इस दमदार प्रदर्शन के कारण वह फिंच को पीछे छोड़कर ताजा रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंच गए.

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 में 40 और तीसरे मैच में 85 रनों की बेहतरीन पारी खेली. अपने इस प्रदर्शन की वजह से किंग कोहली ताजा रैंकिंग में आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं. इससे पहले वह 9वें पायदान पर थे.

आईसीसी की ओर से जारी की गई गेंदबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जंपा दो पायदान आगे पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं. इंग्लैंड के क्रिस जोर्डन भी शीर्ष दस में पहुंचने में सफल रहे जबकि अफगानिस्तान के दोनों स्पिनर राशिद खान और मुजीब उर रहमान पहले दो स्थान पर बने हुए हैं. इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद तीसरे नंबर पर हैं.

आलराउंडरों की सूची में अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी 294 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं. उनके बाद बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल का नंबर आता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर चीन और पाकिस्तान ने समंदर में दिखाई चालाकी तो खोज-खोज पनडुब्बियों को तहस-नहस कर देगा 'रोमियो', जानें कितना खतरनाक?
अगर चीन-PAK ने समंदर में दिखाई चालाकी तो पनडुब्बियों को तहस-नहस कर देगा 'रोमियो', कितना खतरनाक?
IPL ऑक्शन में बेटे के सिलेक्शन पर पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'अब सार्थक के नाम से…'
IPL ऑक्शन में बेटे के सिलेक्शन पर पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'अब सार्थक के नाम से…'
नीतीश कुमार ने हटाया मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब तो पाकिस्तान का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार ने हटाया मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब तो पाकिस्तान का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिर्फ 4 मैच खेलने आएगा यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, फिर भी IPL 2026 की ऑक्शन में मिले 8.6 करोड़ रुपये
सिर्फ 4 मैच खेलने आएगा यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, फिर भी IPL 2026 की ऑक्शन में मिले 8.6 करोड़ रुपये

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: SP Vs CM Yogi..वोट कटने का सच क्या? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | UP | Vote Chori
Bihar Politics: मुस्लिम लड़की चेहरे से हिजाब हटाने पर घिरे Nitish Kumar | JDU | NDA | ABP News
New Mgnrega Bill: 'राम जी' Vs गांधी...बिल पर पक्ष-विपक्ष क्यों आमने-सामने? | VB-G RAM G | BJP
हटेगा 'बापू' का नाम..संसद में शुरू हुआ नया संग्राम?
IPO Alert: KSH International IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अगर चीन और पाकिस्तान ने समंदर में दिखाई चालाकी तो खोज-खोज पनडुब्बियों को तहस-नहस कर देगा 'रोमियो', जानें कितना खतरनाक?
अगर चीन-PAK ने समंदर में दिखाई चालाकी तो पनडुब्बियों को तहस-नहस कर देगा 'रोमियो', कितना खतरनाक?
IPL ऑक्शन में बेटे के सिलेक्शन पर पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'अब सार्थक के नाम से…'
IPL ऑक्शन में बेटे के सिलेक्शन पर पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'अब सार्थक के नाम से…'
नीतीश कुमार ने हटाया मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब तो पाकिस्तान का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार ने हटाया मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब तो पाकिस्तान का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिर्फ 4 मैच खेलने आएगा यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, फिर भी IPL 2026 की ऑक्शन में मिले 8.6 करोड़ रुपये
सिर्फ 4 मैच खेलने आएगा यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, फिर भी IPL 2026 की ऑक्शन में मिले 8.6 करोड़ रुपये
Aashram Season 4 कंफर्म, बॉबी देओल की सुपरहिट सीरीज की शूटिंग डिटेल्स भी आई सामने
'आश्रम S4' कंफर्म, बॉबी देओल की सुपरहिट सीरीज की शूटिंग डिटेल्स भी आई सामने
Cancer Risk In Women: इमिशन वाले ईंधन बन रहे महिलाओं में कैंसर का कारण, चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने
इमिशन वाले ईंधन बन रहे महिलाओं में कैंसर का कारण, चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने
Land Rover Village: भारत का वो गांव जहां टैक्सी में चलती है Land Rover, कहां से आई यहां इतनी अमीरी?
भारत का वो गांव जहां टैक्सी में चलती है Land Rover, कहां से आई यहां इतनी अमीरी?
Video: ट्रेन के टॉयलेट को बनाया OYO, दरवाजा लगाकर रंगरलियां मनाते कैमरे में कैद हुआ कपल- वीडियो वायरल
ट्रेन के टॉयलेट को बनाया OYO, दरवाजा लगाकर रंगरलियां मनाते कैमरे में कैद हुआ कपल
Embed widget