एक्सप्लोरर

ICC ने दिया जवाब, क्यों चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद मंच पर नहीं था कोई PCB अधिकारी

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद हुए पुरुस्कार वितरण समारोह में पीसीबी का कोई अधिकारी मंच पर नहीं होने से बवाल मचा हुआ है. अब इस पर ICC ने जवाब देते हुए इसका कारण भी बताया है.

ICC vs PCB: चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) का समापन हो गया है. फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीत लिया और ट्रॉफी लेकर अपने वतन वापस भी लौट आई है. लेकिन फाइनल के बाद हुए पुरुस्कार वितरण समारोह को लेकर हंगामा अभी भी मचा हुआ है. दरअसल स्टेज पर पीसीबी का कोई अधिकारी नहीं दिखा था, इसको लेकर पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर्स और लोग सवाल उठा रहे थे. अब इस पर ICC का जवाब आया है.

टीम इंडिया के फाइनल मैच जीतने के ICC के अध्यक्ष जय शाह समेत 4 अधिकारी स्टेज पर मौजूद थे. इसमें BCCI के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव देवजीत सैकिया के साथ न्यूजीलैंड निदेशक रॉजर ट्वोज उपस्थित थे. ऐसा देखने के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स और कुछ लोगों द्वारा सबसे पहले सवाल उठाया गया कि मेजबान होने के बाद भी उनके बोर्ड (PCB) का अधिकारी स्टेज पर मौजूद क्यों नहीं था. उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया.

ICC ने दिया जवाब

ICC के स्पोकपर्सन ने जियो टीवी से बात करते हुए बताया कि आईसीसी ने पीसीबी चीफ मोहसिन नक़वी को अवार्ड वितरण समारोह के लिए मंच पर बुलाने का इंतजाम किया था लेकिन वह नहीं पहुंचे. नियम के मुताबिक आईसीसी केवल मेजबान बोर्ड के प्रमुख को इसके लिए बुला सकती है. जैसे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, चेयरमैन या सीईओ. अन्य बोर्ड अधिकारी, चाहे वे आयोजन स्थल पर मौजूद हों, लेकिन वे मंच की कार्यवाही का हिस्सा नहीं हो सकते हैं. 

इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने मंच पर पीसीबी अधिकारी के नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि, ''चेयरमैन साहब की तबीयत ठीक नहीं थी. लेकिन पीसीबी की तरफ से स्टेज पर कोई नहीं था. वहां से सुमैर अहमद और उस्मान आए थे. लेकिन वे दोनों नहीं दिखे. हम चैंपियंस ट्रॉफी के मेजबान थे. इसलिए जो भी चेयरमैन साहब का प्रतिनिधित्व कर रहा था, उन्हें वहां होना चाहिए था. क्या उन्हें स्टेज पर नहीं बुलाया गया?''

भारत बना चैंपियंस, पाकिस्तान का बुरा हाल

चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान पाकिस्तान टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया था. उसने दोनों शुरूआती मैच हारे थे और अंतिम मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. भारत ने ग्रुप स्टेज के सभी मैच जीते थे. सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद रोहित शर्मा एंड टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर ख़िताब जीता था.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर; देखें पूरी लिस्ट
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget