एक्सप्लोरर

Asia Cup 2025: ICC ने खारिज की PCB की मांग, क्या एशिया कप से बाहर होगा पाकिस्तान?

Asia Cup 2025: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ICC से मांग की थी कि एशिया कप से मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाया जाए, लेकिन आईसीसी ने इसे खारिज कर दिया है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से मांग की थी कि एशिया कप 2025 से मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाया जाए, लेकिन आईसीसी ने इस मांग को आधिकारिक रूप से खारिज कर दिया है. पाकिस्तान बोर्ड ने ये भी धमकी दी थी कि अगर ये मांग नहीं मानी गई तो वह टूर्नामेंट से हट जाएगा.

रविवार, 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ था, जिसमें भारत ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. इस मैच में जब टॉस हुआ तो सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया, न ही टीम शीट बदली. मैच के दौरान भी भारतीय प्लेयर्स ने उनके साथ कोई बातचीत नहीं की और जैसे ही सूर्यकुमार यादव ने विनिंग शॉट लगाया तो सीधा शिवम दुबे के साथ ड्रेसिंग रूम की तरफ चले गए.

एंडी पायक्रॉफ्ट को दोषी मान रहा है पाकिस्तान!

मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ग्राउंड पर थे, उन्हें लगा कि टीम इंडिया के खिलाड़ी हाथ मिलाने के लिए आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. भारतीय ड्रेसिंग रूम का दरवाजा बंद हो गया. दरअसल मैच से पहले सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही थी कि पाकिस्तान के साथ मैच क्यों हो रहा है. इस बीच प्लेयर्स और मैनेजमेंट ने फैसला किया कि टीम के खिलाड़ी इस मैच में पाकिस्तान के खिलाड़ियों से न तो हाथ मिलाएंगे और न ही उनसे मिलेंगे.

सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद बताया कि ये पूरी टीम का फैसला था. खेल भावना न दिखाने को लेकर पूछे गए सवाल पर सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि "कुछ चीजें खेल भावना से ऊपर होती हैं."

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस बेइज्जती का दोषी मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को मान रहा है. पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने एक्स अकाउंट पर लिखा था, "मैच रेफ़री ने ICC कोड ऑफ़ कंडक्ट और स्पिरिट ऑफ़ क्रिकेट को लेकर एमसीसी लॉ का जो उल्लंघन किया है, उसे लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से शिकायत की है.'

क्या एशिया कप से बाहर हो जाएगी पाकिस्तान?

किसी नियम के चलते तो पाकिस्तान बाहर नहीं होगी लेकिन पीसीबी ने धमकी दी थी कि अगर मैच रेफरी को नहीं हटाया गया वह टूर्नामेंट से हट जाएगा. पाकिस्तान का अगला मैच यूएई के साथ बुधवार (17 सितंबर) को तय है, अब देखना दिलचस्प होगा कि आईसीसी द्वारा मांग को खारिज किए जाने के बाद पाकिस्तान क्या करता है. अगर पाकिस्तान हटा, तो भारत के साथ यूएई टीम सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर लेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget