एक्सप्लोरर

ICC ODI Batsmen Rankings: शुभमन गिल को हुआ बंपर फायदा तो धवन को नुकसान, जानें ताजा अपडेट

ICC ने वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की है. ताजा अपडेट में शुभमन गिल को बंपर फायदा हुआ है. जानिए क्या है विराट कोहली और रोहित शर्मा की स्थिति.

ICC ODI Batsmen Rankings: भारत और जिम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की है. आईसीसी की बुधवार को जारी ताजा वनडे रैंकिंग में भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 45 स्थान की छलांग लगाकर  38वें स्थान पर पहुंच गए हैं. 

22 साल के इस सलामी बल्लेबाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई वनडे सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. उन्होंने हरारे में खेले गए आखिरी वनडे मैच में सिर्फ 97 गेंदों पर 130 रन बनाए. इससे पहले उन्होंने दूसरे वनडे में 33 और पहले वनडे में नाबाद 82 रन बनाए थे. 

इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली 744 रेटिंग अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बने हुए हैं. उन्हें जिम्बाब्वे दौरे से विश्राम दिया गया था. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी छठे स्थान पर बने हुए हैं. उन्हें भी जिम्बाब्वे दौरे से विश्राम दिया गया था. 

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों में 154 रन बनाने के बावजूद अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक पायदान नीचे 12वें स्थान पर खिसक गए हैं. उन्होंने पहले और तीसरे वनडे में अर्धशतक जमाया था. 

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम कुल 891 रेटिंग अंकों के साथ वनडे की बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं. उनके बाद दक्षिण अफ्रीका के रासी वान डर डुसेन का नंबर आता है जिनके 789 रेटिंग अंक हैं.

वनडे रैंकिंग में टॉप 10 बल्लेबाज

1- बाबर आजम, 2- रासी वान डर डुसेन, 3- क्विंटन डिकॉक, 4- इमाम उल हक, 5- विराट कोहली, 6- रोहित शर्मा, 7- डेविड वॉर्नर, 8- जॉनी बेयरस्टो, 9- रॉस टेलर, 10- आऱोन फिंच.

वहीं गेंदबाजों की सूची में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट शीर्ष पर काबिज हैं जबकि आलराउंडरों की सूची में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन नंबर एक पर बने हुए हैं. गेंदबाजों की रैंकिंग में जोश हेजलवुड दूसरे, मुजीब उर रहमान तीसरे, जसप्रीत बुमराह चौथे और शाहीन अफरीदी पांचवें नंबर पर हैं. 

ये भी पढ़ें-

IND vs PAK: 'पाकिस्तान के खिलाफ मिडिल ऑर्डर में खेलेंगे केएल राहुल', न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर का दावा

IPL 2023: क्या पंजाब किंग्स मयंक अग्रवाल से छीन लेगी कप्तानी? फ्रेंचाइजी ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ind Vs Eng: रोहित शर्मा- गौतम गंभीर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, आखिर किस चीज पर बीच मैच में होने लगी चर्चा
Ind Vs Eng: रोहित शर्मा- गौतम गंभीर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, आखिर किस चीज पर बीच मैच में होने लगी चर्चा
Ind Vs Eng: न शतक के बाद बैट उठाया न स्टैंडिंग ओवेशन का दिया जवाब, क्या रोहित शर्मा का आखिरी वनडे था, कप्तान गिल ने दिया जवाब
न शतक के बाद बैट उठाया न स्टैंडिंग ओवेशन का दिया जवाब, क्या रोहित शर्मा का आखिरी वनडे था, कप्तान गिल ने दिया जवाब
Ind Vs ENG: सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल रोहित-विराट के लिए ये क्या बोल गए, कहा- '...आसान नहीं था'
सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल रोहित-विराट के लिए ये क्या बोल गए, कहा- '...आसान नहीं था'
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget