एक्सप्लोरर

IPL 2023: क्या पंजाब किंग्स मयंक अग्रवाल से छीन लेगी कप्तानी? फ्रेंचाइजी ने दिया ये जवाब

IPL 2023: कई रिपोर्ट में ऐसे दावा किया जा रहा है कि पंजाब किंग्स आईपीएल 2023 में नए कप्तान के साथ उतरेगी. फ्रेंचाइजी ने पिछले सीजन में मयंक अग्रवाल को कप्तान नियुक्त किया था.

IPL 2023 Punjab Kings Captain: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) में कप्तान बदलने की खबर को महज़ अफवाह करार दिया है. आईपीएल 2014 की  उपविजेता पंजाब किंग्स ने अगले सीजन के लिए कप्तानी में संभावित बदलाव की अफवाहों को बुधवार को खारिज कर दिया. इस हफ्ते के शुरू में मीडिया में इस बात की खबरें थीं कि 2022 में टीम के कप्तान रहे मयंक अग्रवाल की जगह इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को कप्तान बनाया जा सकता है. 

फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "पंजाब किंग्स की कप्तानी में बदलाव को लेकर कुछ खेल न्यूज वेबसाइट ने खबरें प्रकाशित की थीं. हम यह बताना चाहते हैं कि टीम के किसी अधिकारी ने ऐसा कोई बयान जारी नहीं किया है."

आईपीएल 2022 सीजन की शुरुआत से पहले मयंक अग्रवाल को पंजाब किंग्स टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था जबकि केएल राहुल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह जिम्मेदारी संभाली थी. 

हालांकि, आईपीएल 2022 सत्र को अग्रवाल भुलना चाहेंगे, क्योंकि बल्ले से उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. वह 12 पारियों में 16.33 की औसत और 122.5 के स्ट्राइक रेट से 196 रन ही बना पाए थे. वह टीम के शीर्ष पांच रन स्कोरर में भी शामिल नहीं थे.

अग्रवाल के नेतृत्व में पंजाब छठे स्थान पर रही थी और आक्रामक बल्लेबाजी लाइन-उप होने के बावजूद प्लेऑफ में जगह नहीं बना पायी थी. मौजूदा समय में महाराजा केएससीए टी 20 लीग में अग्रवाल ने बेंगलुरु ब्लास्टर्स का प्रतिनिधित्व करते हुए 11 पारियों में 53.33 के औसत और 167.24 के स्ट्राइक रेट से 480 रन बनाये हैं जिसमें दो शतक शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-

Asia Cup 2022: राहुल द्रविड़ को लेकर अब तक साफ नहीं है स्थिति, कल हो सकता है अहम फैसला

अगले 5 साल डरावने हैं, अच्छा है मेरा करियर आखिरी मोड़ पर है, डेविड वॉर्नर ने दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget