एक्सप्लोरर

आखिरी टेस्ट खेल रहे एलिस्टर कुक ने ओवरथ्रो के लिए बुमराह को कहा धन्यवाद

संन्यास लेने की घोषणा कर चुके इंग्लैंड के बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक ने कहा है कि उन्हें जसप्रीत बुमराह को धन्यवाद कहना है क्योंकि इस तेज गेंदबाज के ओवरथ्रो के कारण उन्होंने अपने करियर की अंतिम टेस्ट पारी में शतक पूरा किया और कुछ मुश्किल हालात से बच गए.

कुक जब 96 रन बनाकर खेल रहे थे तब उन्होंने रविंद्र जडेजा की गेंद को एक रन के लिए खेला लेकिन बुमराह ने स्टंप पर तेज थ्रो की और इसके बाद ओवरथ्रो से बल्लेबाज को पांच रन मिले.

इस सलामी बल्लेबाज ने कहा कि वह इस ओवरथ्रो के लिए बुमराह को धन्यवाद देना चाहते हैं.

कुक ने कहा, ‘‘मुझे याद है कि कट करके मैं 97 रन पर पहुंचा और मुझे तीन रन और चाहिए थे. तभी उसने (बुमराह ने) थ्रो किया. यह काफी तेज थी. मैंने खुद से इंतजार करने को कहा. जैसे ही मैंने देखा कि रवि (जडेजा) इसके आसपास नहीं है, मैंने रन ले लिया.’’

इस सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘‘इसने (ओवरथ्रो ने) मुझे काफी परेशानी से बचा लिया. उसने (बुमराह) इस श्रृंखला के दौरान मुझे काफी परेशान किया. उसके वहां मुझे वह लम्हा देने के लिए मैं उसे धन्यवाद देना चाहता हूं.’’

कुक ने कहा कि उनके संन्यास की घोषणा करने के बाद से उनका जिस तरह स्वागत हुआ उस पर विश्वास नहीं हो रहा और वह सभी के आभारी हैं कि अच्छे प्रदर्शन के साथ विदाई ले रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन भावनाओं का जिक्र नहीं कर सकता जिन्हें पिछले कुछ दिनों में मैंने महसूस किया. यह मेरे जीवन के चार शानदार दिन रहे. आज जो हुआ और पिछले चार दिन के दौरान मेरा जो स्वागत हुआ वह शानदार था. यहां तक कि अंतिम कुछ ओवरों में जब सभी दर्शक ‘बार्मी आर्मी’ का गाना गा रहे थे तो यह विशेष था.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमोशनल हुई दुनिया की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने पर रो पड़ी
इमोशनल हुई दुनिया की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने पर रो पड़ी
वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन, दूसरे टी20 में किसे मिलना चाहिए मौका? पिछली 5 पारियों से सब हो जाएगा साफ
वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन, दूसरे टी20 में किसे मिलना चाहिए मौका? पिछली 5 पारियों से सब हो जाएगा साफ
टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे सचिन तेंदुलकर, '10 नंबर' देखकर फैंस को हिट हुआ नॉस्टैल्जिया 
टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे सचिन तेंदुलकर, फैंस को हिट हुआ नॉस्टैल्जिया 
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर दिग्गजों की अलग-अलग राय, 5 में से 3 ने मौका देने की कही बात, अश्विन- पुजारा की अलग सोच
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर दिग्गजों की अलग-अलग राय, 5 में से 3 ने मौका देने की कही बात, अश्विन- पुजारा की अलग सोच

वीडियोज

Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
इमोशनल हुई दुनिया की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने पर रो पड़ी
इमोशनल हुई दुनिया की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने पर रो पड़ी
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
Water Park Safety Tips: वॉटरपार्क में इस तरह की डाइविंग तो हो जाएगी मौत! इस बच्चे को लगी थी तगड़ी चोट
वॉटरपार्क में इस तरह की डाइविंग तो हो जाएगी मौत! इस बच्चे को लगी थी तगड़ी चोट
ICAI CA Foundation Result 2026: सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
Embed widget