एक्सप्लोरर

आक्रामक बल्लेबाजी से अपनी पहचान बनाना चाहते हैं शिवम दुबे

पहली बार भारतीय टी-20 टीम में चुने गए मुंबई के युवा ऑलराउंडर शिवम दुबे आक्रमक शैली की बल्लेबाजी के साथ अपनी पहचान बनाने चाहते हैं.

मुंबई के युवा क्रिकेटर शिवम दुबे को बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में पहली बार चुना गया है. टीम में चुने जाने के बाद शिवम कहा कि उन्हें आक्रामक बल्लेबाजी करना पसंद है और वह अपनी इस ‘पावर हिटिंग’ शैली को कभी नहीं छोड़ेंगे जिसने उन्हें भारतीय टीम में शामिल कराने में अहम भूमिका निभायी.

दुबे को भारत ए टीम में अपने शानदार प्रदर्शन के बूते पहली बार भारतीय टीम में चुना गया. 26 साल के इस खिलाड़ी को अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिये भारतीय टीम में चुना गया है क्योंकि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अभी तक पीठ की सर्जरी से उबर रहे हैं.

दुबे ने दूसरी पसंद के ऑलराउंडर के तौर पर विजय शंकर को पीछे छोड़ा और इसमें उनकी ‘बिग हिटिंग’ बल्लेबाजी शैली का अहम योगदान रहा.

दुबे ने अपने चयन के बाद कहा, ‘‘मेरी आक्रामक शैली नैसर्गिक है और मैं इस पर काम करता हूं. मेरे पिता हमेशा मुझे आक्रामक बल्लेबाज बनाना चाहते थे और फिर यह मेरी शैली बन गयी. मुझे पावर हिटिंग पसंद है. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं भगवान और अपने पिता का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा. विशेषकर मेरे पिता को जिन्होंने हमेशा मेरा समर्थन किया और यह उन्हीं का सपना था कि मैं भारत के लिये खेलूं. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं टीम में चुने जाने की उम्मीद कर रहा था. मुझे अपने चयन का भरोसा था. मेरा प्रदर्शन अच्छा रहा था इसलिये मैं टीम में चुना गया. ’’

साउथ अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक कैलिस को आदर्श मानने वाले दुबे ने कहा, ‘‘मैं कड़ी मेहनत करना जारी रखूंगा. मैंने अभी अपने लक्ष्य तय नहीं किये हैं. इस समय मैं खुश हूं. बतौर ऑलराउंडर मुझे पूरी तरह से केंद्रित होना होगा और साथ ही अच्छी फिटनेस भी बनाये रखनी होगी. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
26 साल के हसन महमूद के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड
26 साल के हसन महमूद के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget