एक्सप्लोरर

वनडे टीम में जगह गंवाने से परेशान नहीं हैं अश्विन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव कमाल का प्रर्दशन कर रहे हैं. इनके प्रर्दशन पर भारत के टॉप स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि वनडे में चहल और कुलदीप की सफलता में ‘सामंजस्य बैठाना’ जरुरी है.

चेन्नई: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव कमाल का प्रर्दशन कर रहे हैं. इनके प्रर्दशन पर भारत के टॉप स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि वनडे में चहल और कुलदीप की सफलता में ‘सामंजस्य बैठाना’ जरुरी है.

चहल और कुलदीप ने डरबन और सेंचुरियन में पहले दो वनडे में अपनी कलाई के जादू से साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी को ध्वस्त किया जिससे भारत ने छह मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है.

चहल और कुलदीप की साउथ अफ्रीका में सफलता के बारे में पूछने पर अश्विन ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यहां नयापन भी एक पहलू है. यह कलाई से स्पिन या अंगुली से स्पिन कराने का मामला नहीं है बल्कि यह सामंजस्य बैठाने की क्षमता है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब टी20 शुरू हुआ तो लोगों ने सोचा कि इसमें स्पिनरों के लिए कोई जगह नहीं है. इसके बाद अंगुली से स्पिन कराने वालों ने 10 साल तक दबदबा बनाया और अब कलाई से स्पिन कराने वाले अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.’’

अश्विन भारतीय टेस्ट टीम के नियमित सदस्य हैं लेकिन उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड में चैंपियन्स ट्रॉफी के बाद से वनडे टीम में जगह गंवा दी है. अश्विन ने हालांकि कहा कि वह वनडे टीम में जगह गंवाने से परेशान नहीं हैं और इसकी जगह अपनी गेंदबाजी को मजबूत करने पर ध्यान दे रहे हैं.

पिछले कुछ समय से स्थानीय मैचों में लेग स्पिन गेंदबाजी में भी हाथ आजमा रहे अश्विन ने कहा कि यह आगामी इंडियन प्रीमियर लीग और भविष्य के लिए यह उनकी योजना का हिस्सा है.

अश्विन ने यहां तमिलनाडु और गुजरात के बीच विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप सी मैच के बाद कहा, ‘‘मैं इसे बहुत बड़े बदलाव के तौर पर नहीं देख रहा. मैं पिछले कुछ समय से इसका अभ्यास कर रहा हूं. आईपीएल के लिए यह मेरी योजना का हिस्सा है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SL के खिलाफ पहले Test में भारत की प्लेइंग 11, अश्विन ने चुने ये खिलाड़ी
SL के खिलाफ पहले Test में भारत की प्लेइंग 11, अश्विन ने चुने ये खिलाड़ी
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
24 घंटे के भीतर मिली दूसरी नौकरी, रयान टेन डोएशेट की लगी लॉटरी
24 घंटे के भीतर मिली दूसरी नौकरी, रयान टेन डोएशेट की लगी लॉटरी
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget