एक्सप्लोरर

Women's T20 WC 2023: पुरुष और महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में क्या है अंतर? यहां जानिए पूरी डिटेल

World Cup Prize Money: महिला और पुरुषों के किसी भी फॉर्मेट के क्रिकेट वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में जमीन-आसमान का अंतर है. आइए आपको विजेता और उपविजेता को मिलने वाली ईनामी धनराशि के बारे में बताते हैं.

Cricket World Cup Prize Money: किसी भी विश्व स्तर के टूर्नामेंट के लिए प्राइज मनी अहम होती है. मौजूदा दौर में ईनाम की धनराशि के बगैर किसी भी टूर्नामेंट की कल्पना नहीं की जा सकती. अन्य खेलों के खिताबी मुकाबलों की तरह क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में भी विजेता टीम को भारी भरकम प्राइज मनी दी जाती है. लेकिन क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली महिला और पुरुष टीमों को मिलने वाली प्राइज मनी में काफी अंतर है. आइए आपको बताते हैं कि किसी भी फॉर्मेट का क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने पर मौजूदा समय में पुरुष टीम को कितनी ईनाम की धनराशि दी जाती है और उसके मुकाबले महिला टीम को कितनी प्राइज मनी मिलती है. 

टी20 वर्ल्ड कप प्राइज मनी
26 फरवरी को आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला गया. इस खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 19 रन से हराया. टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम को ट्रॉफी के अलावा 8.27 करोड़ रुपए प्राइज मनी के रूप में दिए गए. वहीं, उपविजेता साउथ अफ्रीका की टीम को 4.13 करोड़ रुपए मिले. जबकि सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सभी टीमों को 1.73 करोड़ रुपए दिए गए. वैसे इस पूरे महिला विश्व कप के लिए 20.28 करो़ड़ रुपये ईनाम की धनराशि के तौर पर निर्धारित किए गए थे. 

वहीं अगर पुरुष टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी से इसकी तुलना की जाए तो इसमें काफी अंतर है. बीते साल ऑस्ट्रेलिया में खेले गए मेंस टी20 वर्ल्ड कप में टोटल प्राइज मनी 45.4 करोड़ निर्धारित की गई. जिसमें टी20 वर्ल्ड कप विनर टीम को 13 करोड़ रुपए दिए गए. उपविजेता को 6.5 करोड़ रुपए जबकि सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को 3.25 करोड़ रुपए दिए गए थे. 

50 ओवर के विश्व कप की प्राइज मनी
साल 2022 में महिलाओं का 50 ओवर का विश्व कप खेला गया था. इसमें विजेता टीम को 9.98 करोड़ रुपए दिए गए, जबकि उपविजेता को 4.53 करोड़ रुपए मिले. वहीं सेमीफाइनल में पहुंचने वाली प्रत्येक टीम को प्राइज मनी के रूप में 2.27 करोड़ रुपए दिए गए. वहीं, अगर इस प्राइज मनी की तुलना साल 2019 में खेले गए पुरुषों के 50 ओवर के विश्व कप से की जाए तो भारी अंतर है. साल 2019 में विश्व कप जीतने वाली पुरुष टीम को 28.04 करोड़ रुपए प्राइज मनी के रूप में दिए गए थे. उपविजेता को 14.02 करोड़ रुपए और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को 5.60 करोड़ रुपए ईनाम के तौर पर दिए गए थे. 

यह भी पढ़ें:

ICC T20 WC 2023: मेग लेनिंग के नाम दर्ज हुआ ऐतिहासिक रिकॉर्ड, धोनी और पोंटिंग भी नहीं कर पाए थे यह कारनामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: गॉल में फिर शुरू हो गई बारिश, 2:30 बजे भी शुरू नहीं हो पाया मैच
LIVE: गॉल में फिर शुरू हो गई बारिश, 2:30 बजे भी शुरू नहीं हो पाया मैच
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget