एक्सप्लोरर

कैसे तय होता है कौन नंबर-1 और कौन नंबर-2? ICC कैसे तय करती है खिलाड़ियों की रैंकिंग? यहां जानें

How ICC Decide Rankings: क्रिकेटरों को रैंकिंग किस आधार पर दी जाती है. आईसीसी किस तरह टेस्ट, ODI और टी20 में नंबर 1 बल्लेबाज, गेंदबाज और टीम का चयन करती है, यहां इसका फॉर्मूला जानिए.

ICC Rankings Rules: आईसीसी प्लेयर रैंकिंग वो टेबल है, जिसमें इंटरनेशनल क्रिकेटरों की परफॉर्मेंस के आधार पर पॉइंट्स बेस सिस्टम के जरिए रैंक दी जाती है. क्रिकेट खिलाड़ियों को 0 से 1000 पॉइंट्स के बीच रेट किया जाता है. अगर किसी खिलाड़ी की परफॉर्मेंस पिछले साल की तुलना में बेहतर हुई है तब उस खिलाड़ी के पॉइंट्स बढ़ते हैं. वहीं अगर खिलाड़ी की परफॉर्मेंस पहले की तुलना में खराब हुई, तब पॉइंट्स घटा दिए जाते हैं.

कैसे तय होती है खिलाड़ियों की रैंकिंग?

क्रिकेट खिलाड़ी की एक मैच की परफॉर्मेंस को कैलकुलेट करने के लिए एक एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे प्लेयर की परफॉर्मेंस उस मैच की परिस्थिति के मुताबिक कैलकुलेट की जाती है. इस एल्गोरिदम में खिलाड़ी के उस मैच में बनाए गए रन और लिए गए विकेटों को शामिल किया जाता है. अगर खिलाड़ी ने अपनी टीम को वो मैच मुश्किल परिस्थिति में जिताया है तो उसकी परफॉर्मेंस की वैल्यू और भी बढ़ जाती है.

आईसीसी के इस कैलकुलेशन प्रोसेस में कोई भी शख्स दखल नहीं दे सकता है और न ही किसी खिलाड़ी को ज्यादा अहमियत दी जाती है. आईसीसी इस रैंकिंग प्रोसेस को पूरी तरह से निष्पक्ष रखता है. यहां ये बात ध्यान देने वाली है कि टेस्ट क्रिकेट, वनडे और टी20 में रैंकिंग तय करने के अलग-अलग फैक्टर्स हैं. आईसीसी टेबल में खिलाड़ियों की पोजिशन रैंकिंग के जरिए बताता है और टेबल में रेटिंग्स खिलाड़ियों को मिलने वाले पॉइंट्स बताती है.

बुमराह नंबर 1 गेंदबाज?

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस समय आईसीसी मेंस टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग्स में नंबर एक पर हैं. बुमराह के रेटिंग पॉइंट्स 901 हैं. वहीं दूसरे पायदान पर 851 रेटिंग पॉइंट्स के साथ साउथ अफ्रीका के गेंदबाज कागिसो रबाडा हैं. इस लिस्ट में 838 रेटिंग पॉइंट्स के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी पैट कमिंस तीसरे नंबर पर हैं. बुमराह, रबाडा और कमिंस को ये रेटिंग उनकी परफॉर्मेंस को देखते हुए दी गई है. वहीं इन तीनों गेंदबाजों ने कई बार अपनी टीमों को मैच जिताने में भी योगदान दिया है.

कैसे तय होता है कौन नंबर-1 और कौन नंबर-2? ICC कैसे तय करती है खिलाड़ियों की रैंकिंग? यहां जानें

जसप्रीत बुमराह ने हाल ही में आईसीसी टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग्स में 907 रेटिंग पॉइंट्स हासिल किए, जो कि भारत के किसी गेंदबाज द्वारा हासिल की गई बेस्ट रेटिंग है. इससे पहले ये रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम था. अश्विन को अपने टेस्ट करियर में बेस्ट रेटिंग 904 पॉइंट्स तक मिल चुकी है. अश्विन ने 18 दिसंबर, 2024 को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. वहीं जो खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो जाता है, उस खिलाड़ी का नाम आईसीसी रैंकिंग से भी बाहर हो जाता है.

यह भी पढ़ें

क्या इंटरनेशनल क्रिकेट में होता है 'बेबी ओवर'? गली क्रिकेट से कितना अलग है गेंदबाज के लिए ICC का नियम

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पर्थ टेस्ट में 'शर्मनाक' हार के करीब टीम इंडिया, दूसरे दिन भारतीय बैटिंग का हुआ बुरा हाल, पढ़ें डे रिपोर्ट
पर्थ टेस्ट में 'शर्मनाक' हार के करीब टीम इंडिया, दूसरे दिन भारतीय बैटिंग का हुआ बुरा हाल
क्या फाइनल में भी बनेंगे 250? भारत या न्यूजीलैंड किसे ज्यादा फायदा पहुंचाएगी अहमदाबाद की पिच, जान लीजिए सबकुछ
क्या फाइनल में भी बनेंगे 250? भारत या न्यूजीलैंड किसे ज्यादा फायदा पहुंचाएगी अहमदाबाद की पिच
क्या न्यूजीलैंड से टी20 वर्ल्ड कप फाइनल हार जाएगा भारत? कीवियों के खिलाफ रिकॉर्ड देख सिर पकड़ लेंगे आप
क्या न्यूजीलैंड से टी20 वर्ल्ड कप फाइनल हार जाएगा भारत? रिकॉर्ड देख सिर पकड़ लेंगे आप
Abhishek Sharma फाइनल में खेलेंगे या नहीं? क्या है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर ताजा अपडेट
अभिषेक शर्मा फाइनल में खेलेंगे या नहीं? क्या है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर ताजा अपडेट

वीडियोज

Dhurandhar 2 Trailer : Ranveer Singh और Sanjay Dutt का जबरदस्त धमाका
Iran Israel War: ईरान की मिसाइल फैक्ट्री को कर देंगे बर्बाद- बेसेंट | Trump | Netanyahu | Tehran
Bollywood news: धुरंधर की एंट्री, एक शक्तिशाली किरदार की वापसी जो पूरी बाजी पलटने का दम रखता है (07-03-2026)
Jagadhatri: 😮Shivay की खुशियों को लगी नजर! पिता का आशीर्वाद मिला पर Gunjan की जान पर बनी #sbs
Iran US-Israel War: Midnight Attack! ईरान ने दागीं 5 बैलिस्टिक मिसाइलें | War Latest Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कितना खतरनाक है B-1 लांसर बॉम्बर, जिसे अमेरिका ने ब्रिटिश एयरबेस पर उतारा, इसे रोक पाना ईरान के लिए कितना मुश्किल?
कितना खतरनाक है B-1 लांसर बॉम्बर, जिसे अमेरिका ने ब्रिटिश एयरबेस पर उतारा, इसे रोक पाना ईरान के लिए कितना मुश्किल?
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
थलपति विजय और तृषा कृष्णन की फोटोज वायरल होने के बाद पत्नी संगीता का बड़ा फैसला, कोर्ट से की खास मांग
थलपति विजय और तृषा कृष्णन की फोटोज वायरल होने के बाद पत्नी संगीता का बड़ा फैसला, कोर्ट से की खास मांग
क्या फाइनल में भी बनेंगे 250? भारत या न्यूजीलैंड किसे ज्यादा फायदा पहुंचाएगी अहमदाबाद की पिच, जान लीजिए सबकुछ
क्या फाइनल में भी बनेंगे 250? भारत या न्यूजीलैंड किसे ज्यादा फायदा पहुंचाएगी अहमदाबाद की पिच
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
'यह ऐतिहासिक मील का पत्थर', नेपाल में बालेन शाह की पार्टी बनी सबसे बड़ी पार्टी, PM मोदी ने दी बधाई
'यह ऐतिहासिक मील का पत्थर', नेपाल में बालेन शाह की पार्टी बनी सबसे बड़ी पार्टी, PM मोदी ने दी बधाई
"मां के सामने ही कर दी दो बच्चों की निर्मम हत्या" वीडियो अंदर तक हिला देगा, आंसू बहाने पर मजबूर हुए यूजर्स
International Women’s Day 2026 Special: पुरुषों के वर्चस्व के बीच बनाई अपनी अलग पहचान, जानिए भारत की 7 आइकॉनिक महिलाओं के बारे में
पुरुषों के वर्चस्व के बीच बनाई अपनी अलग पहचान, जानिए भारत की 7 आइकॉनिक महिलाओं के बारे में
Embed widget