एक्सप्लोरर

BCCI ने कैसे तैयार किया वुमन IPL का प्लान, किसका था ये आइडिया? सौरव गांगुली ने किया बड़ा खुलासा

Women Premier League: BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक इंटरव्यू में बताया कि आखिर महिला आईपीएल का आइडिया किसका था और कैसे और कब इसकी तैयारी शुरू हुई थी.

Sourav Ganguly On Women Premier League: इन दिनों महिला आईपीएल की चर्चा हर तरफ हो रही है. कई लोग इसे भारतीय क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष रोजर बिन्नी की बड़ी सफलता के रूप में देख रहे हैं. इस बीच पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने महिला आईपीएल यानी वुमन प्रीमियर लीग को लेकर बड़ा खुलासा किया है. 

दरअसल, एक हिंदी न्यूज चैनल पर दिए इंटरव्यू में जब सौरव गांगुली से पूछा गया कि क्या महिला आईपीएल का आइडिया आपका था? इसके जवाब में दादा ने कहा, "सिर्फ मेरा नहीं, यह सबने मिलकर किया. उस समय के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, अरुण धूमल, जयेश जॉर्ज और आईपीएल चेयरमैन ब्रजेश पटेल, सभी ने मिलकर इसकी तैयारी की थी. अब इसका इम्पलीमेंटेशन हुआ है और यह होना ही था."

पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष ने आगे कहा, "इंडिया में क्रिकेट इतना बड़ा है. इसीलिए मैं महिला आईपीएल का इंट्रेस्ट देखकर हैरान नहीं हूं. मैं समझता हूं कि आगे यह सिर्फ पांच टीमों में रुका नहीं रहेगा. जैसे समय के साथ आईपीएल बढ़ा है, ठीक वैसे ही यह भी बढ़ेगा."  

महिला खिलाड़ियों को पुरुष क्रिकेटर्स के बराबर सैलरी देने का आइडिया भी क्या आपका था? इसके जवाब में दादा ने कहा, हमने महिला क्रिकेट को बहुत समय दिया था. बीच में कोविड हुआ दो साल, इस वजह से कुछ चीजें फंसी रहीं. वुमेंस क्रिकेट काफी आगे बढ़ा है. मैं जब 2019 में अध्यक्ष बना और फिर 2022 में मेरा कार्यकाल खत्म हुआ, इन तीन सालों में मैंने महिला क्रिकेट को डेवेलप करते देखा है. लेकिन इसका श्रेय महिला खिलाड़ियों को देना चाहिए. वह काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. 

दादा ने किंग कोहली को भी दिया सुझाव

सौरव गांगुली ने कहा, "विराट ने श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ बहुत अच्छी बैटिंग की है. लेकिन अब उसे टेस्ट क्रिकेट में अच्छा करना पड़ेगा. क्योंकि भारत उनपर निर्भर रहता है. आगे ऑस्ट्रेलिया से बॉर्डर-गावस्कर सीरीज होनी है. मुझे लगता है कि यह ज़बरदस्त सीरीज होगी और यह दोनों ही टीमें आगे जाकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी खेलेंगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘बेबी एक काम था…’, गंभीर के पोस्ट देख फैंस बोले- अकाउंट हैक हो गया?
‘बेबी एक काम था…’, गंभीर के पोस्ट देख फैंस बोले- अकाउंट हैक हो गया?
रोहित-कोहली को पूर्व क्रिकेटर की चेतावनी, कहा- 'टीम में उनकी जगह...'
रोहित-कोहली को पूर्व क्रिकेटर की चेतावनी, कहा- 'टीम में उनकी जगह...'
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
संजू सैमसन क्यों बोले- 'कोई मुझे नहीं बता सकता बल्लेबाजी कैसे करनी है’
संजू सैमसन क्यों बोले- 'कोई मुझे नहीं बता सकता बल्लेबाजी कैसे करनी है’

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget