एक्सप्लोरर

कैसे बिना झंझट WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है टीम इंडिया? जानें पूरा समीकरण

World Test Championship 2023-25: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2023-25 चक्र) फाइनल के लिहाज से काफी अहम है.

World Test Championship 2023-25 Final Equation For India: इन दिनों भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. यह सीरीज टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिहाज से बहुत अहम है. 2023-25 चक्र के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में अब तक टीम इंडिया अव्वल नंबर पर मौजूद है, लेकिन फिर भी टीम को फाइनल में जगह हासिल करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने की जरूरत होगी. 

तो आइए जानते हैं कि भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह हासिल करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में कितने मुकाबले जीतने की जरूरत होगा और किन सूरतों में टीम इंडिया को दूसरी टीमों की हार-जीत पर निर्भर होना पड़ेगा. 

बिना झंझट फाइनल में पहुंचने के लिए 

स्टार स्पोर्ट्स के जरिए जारी किए गए समीकरण के मुताबिक, टीम इंडिया को बिना किसी झंझट यानी दूसरी टीमों पर निर्भर हुए बगैर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह हासिल करनी है, तो 5-0, 4-1, 4-0 या फिर 3-0 से जीत हासिल करनी होगी. इन सूरतों में टीम इंडिया डायरेक्ट फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी. 

बाकी टीमों पर निर्भर होनी की स्थिति

अगर टीम इंडिया सीरीज में 3-1 या 3-2 से जीत हासिल करती है, तो उन्हें दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका जैसी टीमों की हार जीत पर निर्भर रहना पड़ेगा. अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2-2 से ड्रॉ भी करवा लेती है, तब भी उन्हें फाइनल में जगह बनाने के लिए दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका पर निर्भर होना पड़ेगा. 

लगातार तीसरी बार फाइनल में जगह बनाना चाहेगी टीम इंडिया

बता दें कि अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दो संस्करण खेले जा चुके हैं. दोनों ही बार टीम इंडिया ने फाइनल में जगह हासिल की है. ऐसे में टीम इंडिया लगातार तीसरी बार भी फाइनल में कदम रखना चाहेगी. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि टीम इंडिया ने अब तक एक भी फाइनल में जीत नहीं हासिल की. टीम इंडिया को पहली बार फाइनल में न्यूजीलैंड से और दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी थी. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs AUS: पिंक बॉल टेस्ट की तैयारी से रोहित शर्मा कितना खुश? जवाब जानकार चौंक जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम
'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget