एक्सप्लोरर

IND vs HK: चार साल पहले हांगकांग की सलामी जोड़ी ने दूर कर दिए थे भारत के मुगालते, हारते-हारते बची थी टीम इंडिया

Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 के चौथे मैच में भारत और हांगकांग आमने-सामने होगी. इससे पहले दोनों टीमों के बीच केवल दो वनडे मैच हुए हैं. यह दोनों मैच टीम इंडिया ने ही जीते हैं.

India vs Hong Kong: यूएई में चल रहे एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में आज भारतीय टीम (Team India) का मुकाबला हांगकांग (Hong Kong) से होगा. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. खास बात यह है कि चार साल पहले भी इसी स्टेडियम में यह दोनों टीमें टकरा चुकी हैं. तब भी एशिया कप के ग्रुप स्टेज में ही यह टीमें आमने-सामने थीं. संयोग कहे या कुछ और कि उस एशिया कप में भी ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान और हांगकांग की टीमें शामिल थी और एशिया कप 2018 का चौथा मैच भारत और हांगकांग के बीच खेला गया था और इस बार भी एशिया कप का चौथा मैच इन दोनों टीमों के बीच खेला जाना है. अंतर सिर्फ इतना है कि तब एशिया कप 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जा रहा था और इस बार यह टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है.

एशिया कप 2018 के उस मैच में हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. उम्मीद थी की हांगकांग जैसी कमजोर टीम के खिलाफ भारतीय टीम स्कोर बोर्ड पर 400 रन तक टांग देगी लेकिन ऐसा हो न सका. हांगकांग के गेंदबाजों ने अच्छी रणनीति के साथ गेंदबाजी की और भारत को 285 रन पर रोक दिया. भारत की ओर से केवल शिखर धवन (127) और अंबाती रायडू (60) बड़ी पारियां खेल पाए. इस मैच में किंचित शाह ने 3 और एहसान खान ने 2 विकेट चटकाकर शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया.

हांगकांग की सलामी जोड़ी का एतिहासिक प्रदर्शन
इसके बाद जब हांगकांग की बल्लेबाजी की बारी आई तो इस टीम की सलामी जोड़ी ने भारत के होश ही उड़ा दिए. निजाकत खान (92) और अंशुमान राथ (73) ने पहले विकेट के लिए 174 रन जोड़ डाले. एक वक्त तो ऐसा लगने लगा था कि यह दोनों बल्लेबाज ही कही हांगकांग को जीत न दिला दें. हालांकि पहला विकेट गिरते ही मैच की दिशा बदलने लगी. भारतीय गेंदबाज खलील अहमद, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की तिकड़ी ने बैक टू बैक विकेट चटकाने शुरू किए और हांगकांग पर दबाव बढ़ा दिया. अंत में हांगकांग की पूरी टीम 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 259 रन ही बना सकी. इस तरह भारत ने यह मैच महज 26 रन से जीता था. यानी बीच में अगर एक या दो ओवर भी हांगकांग के पक्ष में चले जाते तो मैच का नतीजा पलट सकता था.

भारत ने बांग्लादेश को हराकर जीता था एशिया कप 2018
एशिया कप 2018 में भारत और पाकिस्तान ग्रुप-ए में टॉप पर रहकर सुपर-4 में पहुंचे थे. वहीं ग्रुप-बी से अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने सुपर-4 में जगह बनाई थी. यहां भारत और बांग्लादेश ने सुपर-4 में दमदार प्रदर्शन कर फाइनल में एंट्री की थी. फाइनल मैच भारत ने 3 विकेट से जीता था.

यह भी पढ़ें...

IPL: अपनी पसंद का कैमरा एंगल चुन पाएंगे दर्शक, दोस्तों के साथ ऐसे कनेक्ट होकर ले सकेंगे लाइव मैच का मजा

Asia Cup 2022: हांगकांग से है टीम इंडिया का अगला मुकाबला, जानें कब और कहां देखें मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20 World Cup के वार्म-अप मैच में बुरी तरह चोटिल हुई स्टार खिलाड़ी, स्ट्रेचर पर ले जाया गया बाहर
T20 World Cup के वार्म-अप मैच में बुरी तरह चोटिल हुई स्टार खिलाड़ी, स्ट्रेचर पर ले जाया गया बाहर
टीम इंडिया में 'हिटमैन' की वापसी, अफगानिस्तान के छुड़ाएंगे छक्के; प्रैक्टिस देखने उमड़ी भीड़
टीम इंडिया में 'हिटमैन' की वापसी, अफगानिस्तान के छुड़ाएंगे छक्के; प्रैक्टिस देखने उमड़ी भीड़
नाइट क्लब विवाद के बाद बेन स्टोक्स पर एक्शन, जो रूट बने नए कप्तान; ECB का एलान
नाइट क्लब विवाद के बाद बेन स्टोक्स पर एक्शन, जो रूट बने नए कप्तान; ECB का एलान
इंग्लैंड के हैरी ब्रूक बने टेस्ट के नंबर-1 बल्लेबाज, टॉप-10 में सिर्फ दो भारतीय; जानें ताजा अपडेट
हैरी ब्रूक बने टेस्ट के नंबर-1 बल्लेबाज, टॉप-10 में सिर्फ दो भारतीय; जानें ताजा अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News: डांस की महफिल में मनचले की घुसपैठ! | Haryana Dancer
12 Years Of PM Modi | Longest Serving PM: नेहरू का रिकॉर्ड टूटा, PM Modi के नाम नया कीर्तिमान!
TMC-Congress Merger | Sonia Gandhi | Mamata | Janhit:दीदी का सबसे कठिन फैसला! पार्टी विलय करेंगी?
Sandeep Chaudhary | Iran-US War: फिर भड़की जंग! भारत में पेट्रोल, डीजल और खाद का बड़ा संकट?
TMC Merger With Congress: ममता को मंजूर 'विलय ऑफर'! | TMC | Congress | Mamata | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल के खुश रखने को गालिब....कांग्रेस ने शेयर किया नेहरू-मोदी का कार्टून; 12 साल पूरे होने पर कसा तंज
दिल के खुश रखने को गालिब....कांग्रेस ने शेयर किया नेहरू-मोदी का कार्टून; 12 साल पूरे होने पर कसा तंज
UP चुनाव 2027 में किस आधार पर मिलेगा टिकट? BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिया ये जवाब
UP चुनाव 2027 में किस आधार पर मिलेगा टिकट? BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिया ये जवाब
वो सिर्फ बातें करते हैं, काम नहीं... ईरान को लेकर ट्रंप का बयान, US प्रेसीडेंट ने अल्लाह को किस बात का कहा शुक्रिया
वो सिर्फ बातें करते हैं, काम नहीं... ईरान को लेकर बोले ट्रंप, अल्लाह को किस बात का किया शुक्रिया
IND vs ENG: 12 गेंद में चाहिए थे 38 रन, भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली थी जीत; फिर लास्ट तीन गेंद में मिली हार
12 गेंद में चाहिए थे 38 रन, भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली थी जीत; फिर लास्ट तीन गेंद में मिली हार
रवीना टंडन ने अक्षय कुमार का हाथ पकड़े शेयर की फोटो, दिखाई 'वेलकम टू द जंगल' के सेट की झलक
रवीना टंडन ने अक्षय कुमार का हाथ पकड़े शेयर की फोटो, दिखाई 'वेलकम टू द जंगल' के सेट की झलक
अगर समझौता नहीं हुआ तो जोरदार हमला किया..., आखिर क्यों आगबबूला हुए ट्रंप? ईरान को फिर दी धमकी
अगर समझौता नहीं हुआ तो जोरदार हमला किया..., आखिर क्यों आगबबूला हुए ट्रंप? ईरान को फिर दी धमकी
Explained: भारत में सत्ता से हटते ही पार्टी की एकजुटता मुश्किल क्यों, कैसे सत्ताधारी दल की अरदली बन जाती छोटी पार्टियां?
सत्ता से हटते ही पार्टी की एकजुटता कठिन क्यों, कैसे सत्ताधारी दल की अरदली बनती छोटी पार्टियां?
IAS बनना है तो आज ही फॉलो करें दिव्यकीर्ति सर की ये 3 बातें, आपको नहीं रोक पाएगी कोई भी ताकत
IAS बनना है तो आज ही फॉलो करें दिव्यकीर्ति सर की ये 3 बातें, आपको नहीं रोक पाएगी कोई भी ताकत
Embed widget