एक्सप्लोरर

संन्यास के बाद क्या करेंगे धोनी? क्रिकेट एकेडमी से लेकर फर्टिलाइजर बिजनेस तक, ये है माही का प्लान

संन्यास के बाद भी धोनी का क्रिकेट से जुड़ाव खत्म नहीं होने वाला. इस साल के आईपीएल सीजन के अलावा वह अगले कुछ साल इस टूर्नामेंट का हिस्सा बने रहेंगे. वह साल में में 3 महीने इस टूर्नामेंट के लिए निकालेंगे

देश के सबसे सफलतम क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. धोनी भले ही अब नीली जर्सी में मैदान पर नहीं उतरेंगे, लेकिन उनके फैन्स के लिए ये राहत की बात है कि वह फिलहाल आईपीएल में खेलते रहेंगे. अब हर कोई यह जानना चाह रहा है कि माही आगे क्या करेंगे? इसका जवाब एबीपी न्यूज उनको दे रहा है. धोनी न सिर्फ आने वाली पीढ़ी के क्रिकेटरों को तैयार करेंगे, बल्कि वह देश के किसानों की मदद के लिए भी आगे आ रहे हैं.

फर्जिलाइजर ब्रांड लॉन्च कर किसानों तक पहुंचाएंगे मदद

संन्यास के बाद भी धोनी का क्रिकेट से जुड़ाव खत्म नहीं होने वाला. इस साल के आईपीएल सीजन के अलावा वह अगले कुछ साल इस टूर्नामेंट का हिस्सा बने रहेंगे. वह साल में में 3 महीने इस टूर्नामेंट के लिए निकालेंगे. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बाकी समय माही क्या करेंगे?

तो इसका जवाब है- धोनी किसानी के क्षेत्र में हाथ आजमाएंगे. एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक, धोनी ‘नियो ग्लोबल फ़र्टिलाइज़र’ नाम का एक नया ब्रांड बाजार में लाने जा रहे हैं. इसके लिए कई राज्य सरकारों के साथ भी धोनी की बातचीत चल रही है. इस ब्रांड के जरिए खेती से जुड़े जरूरी उपकरणों और अन्य उत्पादों को वह गांव-गांव में किसानों तक पहुंचाएंगे.

मुफ्त शिक्षा देने के लिए बना रहे स्कूल

इसक साथ ही वह एमएस धोनी ग्लोबल स्कूल भी बना रहे हैं. इस स्कूल के जरिए वह देशभर के प्रतिभावान छात्र और छात्राओं को मुफ़्त शिक्षा भी देना चाहते है. इस स्कूल पर अभी काम जारी है.

इतना ही नहीं, अपने सबसे बड़े जुनून यानी क्रिकेट को बढ़ावा देने और नई प्रतिभाओं को मौका देने के लिए एमएस धोनी क्रिकेट एकेडेमी भी अलग-अलग शहरों में चला रहे हैं. इस एकेडमी के जरिए धोनी छोटे शहरों से और भी बड़े खिलाड़ियों का टीम इंडिया तक पहुंचाने की योजना बना रहे हैं.

ये भी पढ़ें

महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, IPL खेलते रहेंगे

धोनी के साथ रैना ने भी किया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान, जानें रैना के कुछ अनोखे रिकॉर्ड्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा फिफ्टी, निरोशन डिकवेला के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा फिफ्टी, निरोशन डिकवेला के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
LIVE: रवीन्द्र जडेजा ने पूरे किए 350 टेस्ट विकेट, नुवंता को भेजा पवेलियन
LIVE: रवीन्द्र जडेजा ने पूरे किए 350 टेस्ट विकेट, नुवंता को भेजा पवेलियन
टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा किस टीम को हराया है?
टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा किस टीम को हराया है?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget