एक्सप्लोरर

INDW vs SAW: कप्तान हरमनप्रीत कौर बोलीं, 'टीम के बल्लेबाजी प्रदर्शन से नर्वस थी'

INDW vs SAW: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में जीत के बावजूद मैच में एक वक्त कप्तान हरमनप्रीत नर्वस हो गईं थीं.

दीप्ति शर्मा(3/8) की बेहतरीन गेंदबाज़ी और कप्तान हरमनप्रीत कौर(43 रन) की शानदार बल्लेबाज़ी की मदद से बीती रात टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से धूल चटा दी. लेकिन इस जीत के बावजूद मैच में एक वक्त कप्तान हरमनप्रीत नर्वस हो गईं थीं. पांच मैचों की टी20 सीरीज़ के पहले मुकाबले में भारत ने पहले खेलते हुए 130 रन बनाए. जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 119 रन बनाकर ढेर हो गई. दक्षिण अफ्रीकी टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीता और भारत को बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया. मेहमान टीम की कप्तान लूस का ये फैसला सही भी साबित हुआ जब भारतीय कप्तान हरमनप्रीत की 43 रनों की पारी के बावजूद उनके गेंदबाज़ों ने भारत को 130 रनों पर रोक लिया. कप्तान हरमनप्रीत ने 34 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों के साथ भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेली. हरमनप्रीत जीत के बावजूद अपने बल्लेबाज़ों के प्रदर्शन से निराश नज़र आईं. उन्होंने बताया कि किस तरह से 130 के स्कोर के बाद वो नर्वस थीं लेकिन गेंदबाज़ों ने बखूबी काम को अंजाम दिया. हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा, ‘‘जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तो मैं नर्वस थी लेकिन साथ ही जानती थी कि गेंदबाजों के लिये भी कुछ होगा. उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. ’’ उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपनी फिटनेस पर काम कर रही हैं. उन्होंने कहा, ‘‘यहां आने से पहले हमने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया और मैदान पर इसका नतीजा हमें मिला. हमने जिस तरह का क्षेत्ररक्षण और गेंदबाजी की, उससे मैं खुश हूं.’’ हरमनप्रीत ने कहा कि फिर भी टीम को कई क्षेत्रों विशेषकर बल्लेबाजी में सुधार की जरूरत है. तीस साल की खिलाड़ी ने कहा, ‘‘काफी चीजों में सुधार करना है. बल्लेबाजी में काफी सुधार की आवश्यकता है. हम एक अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ खेल रहे हैं, इसलिये अगर बल्लेबाज अच्छा कर सकते हैं तो हम और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं.’’ हरमनप्रीत ने कहा कि उन्होंने राधा यादव पर भरोसा किया कि वह अंतिम ओवर में अच्छा करेंगी जो वाकई में दो विकेट चटकाकर इस पर खरी उतरीं. दीप्ति ने कहा, ‘‘हमने वैसी ही गेंदबाजी की जिसकी मैंने योजना बनायी थी. हमें विकेट से भी मदद मिली.’’ दक्षिण अफ्रीकी टीम की कप्तान सुने लुस ने कहा कि 130 रन के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता था लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की, उन्होंने हमारे लिये अच्छा मंच प्रदान किया. हमने सोचा कि 130 रन के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. लिजले ली ने अच्छा मंच दिया. लेकिन उनके बाद जो बल्लेबाज आयीं, वे योजना का कार्यान्वयन नहीं कर सकीं. दीप्ति और स्पिनरों ने जैसी गेंदबाजी की, उसे देखते हुए आप कह सकते हो कि शाम होते ही पिच ज्यादा स्पिन करने लगी.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल
जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
PAK vs SL: पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
17 छक्के 19 चौके, संजू सैमसन ने ठोके 89, जब भारत-न्यूजीलैंड में हुई टी20 की महाटक्कर
17 छक्के 19 चौके, संजू सैमसन ने ठोके 89, जब भारत-न्यूजीलैंड में हुई टी20 की महाटक्कर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget