एक्सप्लोरर

IND vs SA: प्लीज रोहित शर्मा लौट आओ..., भारत के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन फिर भी ट्रोल हुए हार्दिक पांड्या

IND vs SA T20: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टी20 मैच में हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. फिर भी उन्हें ट्रोल होना पड़ा.

IND vs SA 2nd T20 Hardik Pandya Trolled: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच लो-स्कोरिंग साबित हुआ. टॉस हारने के बाद टीम इंडिया को पहले बैटिंग का न्योता मिला था, लेकिन टीम निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 124 रन ही बना पाई. भारतीय टीम को इस सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में हार्दिक पांड्या की 39 रनों की पारी ने बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया, इसके बावजूद उन्हें ट्रोल होना पड़ा है. सोशल मीडिया फैंस यहां तक कि रोहित शर्मा की वापसी की मांग करने लगे हैं.

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीता था, लेकिन उसके बाद वो क्रिकेट के छोटे प्रारूप से रिटायर हो गए थे. एक फैन ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की और उसके कैप्शन में हार्दिक पांड्या को ट्रोल करते हुए लिखा, "रोहित शर्मा, प्लीज लौट आओ, किसी और की कप्तानी में मुझसे रन नहीं बन रहे."

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में हार्दिक ने 39 रन बनाए, लेकिन यह पारी उन्होंने 45 गेंद में खेली. वो चाहे टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर रहे, लेकिन उन्हें 86.67 के स्ट्राइक रेट से खेलने के लिए ट्रोल होना पड़ रहा है. याद दिला दें कि हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में 144 रन बनाने के अलावा 11 विकेट भी चटकाए थे. दूसरी ओर जबसे सूर्यकुमार यादव टीम इडिया के कप्तान बने हैं, उसके बाद हार्दिक ने 7 पारियों में 189 रन बनाए हैं.

हार्दिक पांड्या दूसरे टी20 मैच में तब बल्लेबाजी करने आए जब भारतीय टीम महज 45 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा चुकी थी. अभी पारी में 12 ओवर बाकी थे और पिच से तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिल रही थी. ऐसी कठिन परिस्थितियों में भी हार्दिक ने 39 रन की धीमी लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेलकर भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.

यह भी पढ़ें:

Virat Kohli: सचिन के इस रिकॉर्ड के सामने बच्चे हैं विराट, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का इतिहास बदलना लगभग असंभव

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sydney Beach Shooting: ऑस्ट्रेलिया में यहूदी फेस्टिवल के दौरान बीच पर अंधाधुंध फायरिंग, 10 की मौत; हजारों की संख्या में मौजूद थे लोग
ऑस्ट्रेलिया में यहूदी फेस्टिवल के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, 10 की मौत; हजारों की संख्या में मौजूद थे लोग
'मेरा लक्ष्य राज करना नहीं बल्कि...', UP बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी की पहली प्रतिक्रिया
UP बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
एशिया कप में टीम इंडिया की बंपर जीत, पाकिस्तान को 90 रनों से रौंदा; सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की
एशिया कप में टीम इंडिया की बंपर जीत, पाकिस्तान को 90 रनों से रौंदा; सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की
New BJP President: नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान
नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान

वीडियोज

Mahadangal: वोट चोरी या कांग्रेस की सीनाजोरी? | Vote Chori | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress
Sydney Beach Attack: सिडनी में आतंकी हमला! | Khabar Gawah Hai | Australia Police | ABP News
Messi India Tour: India Tour पर Messi का सफर विवादों में, Kolkata से Mumbai तक हंगामा |ABPLIVE
Congress In Ramlila Miadan: PM मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने किया महा पाप! | Vote Chori
Syria में ISIS का American ठिकानों पर हमला, Donald Trump ने कड़ा जवाब देने की दी चेतावनी ! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sydney Beach Shooting: ऑस्ट्रेलिया में यहूदी फेस्टिवल के दौरान बीच पर अंधाधुंध फायरिंग, 10 की मौत; हजारों की संख्या में मौजूद थे लोग
ऑस्ट्रेलिया में यहूदी फेस्टिवल के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, 10 की मौत; हजारों की संख्या में मौजूद थे लोग
'मेरा लक्ष्य राज करना नहीं बल्कि...', UP बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी की पहली प्रतिक्रिया
UP बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
एशिया कप में टीम इंडिया की बंपर जीत, पाकिस्तान को 90 रनों से रौंदा; सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की
एशिया कप में टीम इंडिया की बंपर जीत, पाकिस्तान को 90 रनों से रौंदा; सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की
New BJP President: नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान
नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान
Akhanda 2 Box Office Collection Day 3: 'धुरंधर' के आगे तांडव मचा रही 'अखंडा 2', तीन दिन में ही वसूला इतना बजट
'धुरंधर' के आगे तांडव मचा रही 'अखंडा 2', तीन दिन में ही वसूला इतना बजट
Video: रोहतक की वायरल दादी ने मचाया धमाल, महिला संगीत में अपने ठुमकों से उड़ाया गर्दा- वीडियो वायरल
रोहतक की वायरल दादी ने मचाया धमाल, महिला संगीत में अपने ठुमकों से उड़ाया गर्दा- वीडियो वायरल
2047 तक दोबारा 'विश्व गुरु' बन जाएगा भारत, ज्ञान के केंद्र में पढ़ने के लिए तरसेंगे दुनियाभर के लोग
2047 तक दोबारा 'विश्व गुरु' बन जाएगा भारत, ज्ञान के केंद्र में पढ़ने के लिए तरसेंगे दुनियाभर के लोग
ठंड में भी जरूरी है रूम में वेंटीलेशन, दिनभर बंद रखते हैं खिड़की-दरवाजे तो हो जाएगी ये प्रॉब्लम
ठंड में भी जरूरी है रूम में वेंटीलेशन, दिनभर बंद रखते हैं खिड़की-दरवाजे तो हो जाएगी ये प्रॉब्लम
Embed widget