दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर को हराकर हार्दिक पांड्या ने जीती ग्रैंड प्राइज मनी, डोनेट किया सारा पैसा
दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट ने भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ एक चैलेंज किया, जिसे जीतकर हार्दिक पांड्या ने 100,000 अमेरिकी डॉलर जीते. इसका वीडियो वायरल हो रहा है.

मिस्टर बीस्ट हाल ही में भारत आए थे, जहां उन्होंने भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ एक बेसबॉल चैलेंज किया. जीतने वाले के लिए एक लाख अमेरिकी डॉलर इनाम था. क्रिकेटर के बेसबॉल शॉट देखकर दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट भी हैरान रह गए, उन्होंने कहा कि कोई नहीं कह सकता कि हार्दिक का ये पहला शॉट था.
भारत दौरे पर मिस्टर बीस्ट रणबीर कपूर से भी मिले थे, वह आगरा में ताज महल देखने भी गए थे. हार्दिक पांड्या के साथ उन्होंने बेसबॉल चैलेंज किया, जिसमें उनके और क्रिकेटर के बीच मैच था. बेसबॉल शॉट से गेंद को 3 बार स्टेडियम के बाहर पहुंचाना था. ये चैलेंज हार्दिक पांड्या ने जीत लिया.
मिस्टर बीस्ट ने बताया कि वह बचपन में बेसबॉल खेलते थे, उन्हें थोड़ी स्किल्स आती हैं. जबकि हार्दिक ने कहा कि इससे पहले उन्होंने कभी बेसबॉल नहीं खेला. उन्होंने जो पहला शॉट मारा, वो स्टेडियम के बाहर तो नहीं गया लेकिन बॉउंड्री लाइन के बेहद करीब रहा. इसे देखकर यूट्यूबर भी हैरान रह गए, उन्होंने कहा कि कौन कहेगा कि ये इनका पहला बेसबॉल शॉट था.
Hardik Pandya × Mr Beast🔥 Hardik won the challenge and the amount $100,000 Hardik chose to donate the money to underprivileged children and provide care for stray dogs❤️ What a lovely gesture by him🥹 @hardikpandya7 https://t.co/pQVglpeBug
— Rohan Gangta (@rohangangta) October 31, 2026
हार्दिक पांड्या ने डोनेट किया सारा पैसा
हार्दिक ने पहले 3 बार गेंद को स्टेडियम के बाहर पहुंचकर ये चैलेंज जीत लिया, जिसका इनाम 1 लाख अमेरिकी डॉलर था. भारतीय मुद्रा में देखें तो ये करीब 95 लाख रुपये हैं. मिस्टर बीस्ट ने बताया कि भारतीय क्रिकेटर ने जीता हुआ सारा पैसा डोनेट करने का फैसला किया है.
हार्दिक पांड्या काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं, वह इंजरी से पूरी तरह रिकवर नहीं हो पाए हैं. फिलहाल वह अपनी आईपीएल टीम को लेकर चर्चा में हैं. ताजा रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि वह मुंबई इंडियंस के कप्तान बने रह सकते हैं. पहले ये खबर थी कि वह ट्रेड के जरिए मुंबई से किसी और टीम में जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें- भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता डबल गोल्ड

















