एक्सप्लोरर

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या ने CSK के बॉलर को लगाए 4 छक्के, एक ओवर में कूट डाले 29 रन

Syed Mushtaq Ali Trophy 2024: सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में हार्दिक पांड्या ने कहर बरपाते हुए एक ही ओवर में 29 रन ठोक डाले हैं.

Hardik Pandya 29 Runs SMAT 2024: सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में भारत के नामी खिलाड़ी कहर बरपा रहे हैं. अब हार्दिक पांड्या ने ने बड़ौदा के लिए खेलते हुए एक ही ओवर में 29 रन ठोकने का कारनामा कर दिया है. दरअसल 27 नवंबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में बड़ौदा और तमिलनाडु के बीच रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें बड़ौदा ने 3 विकेट से जीत दर्ज की है. इसी मैच में हार्दिक महज 20 गेंद में पचासा ठोकने के चलते भी चर्चाओं में आ गए हैं.

एक ओवर में 29 रन

इस मैच में तमिलनाडु ने पहले खेलते हुए 221 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में बड़ौदा का स्कोर 16वें ओवर तक 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन हो गया था. इस बीच 17वें ओवर में गुरजपनीत गेंदबाजी करने आए, जिनके ओवर में हार्दिक ने चार छक्के और एक चौका समेत कुल 29 रन बटोरे. जहां बड़ौदा को आखिरी 4 ओवर में जीत के लिए 66 रन बनाने थे, वहीं 17वें ओवर में आए हार्दिक पांड्या के तूफान के बाद उनकी टीम को 18 गेंद में 36 रन बनाने थे.

16वें ओवर के समाप्त होने तक हार्दिक पांड्या 10 गेंद में 15 रन बना चुके थे. गुरजपनीत की पहली तीन गेंदों पर भारतीय ऑलराउंडर ने छक्कों की हैट्रिक लगा दी. चौथे प्रयास में गुरजपनीत नो-बॉल कर बैठे, वहीं चौथी ऑफिशियल गेंद पर हार्दिक ने फिर से सिक्स लगा दिया. पांचवीं गेंद पर चौका और आखिरी बॉल पर सिंगल लेकर हार्दिक ने इस ओवर में कुल 29 रन बटोरे. वहीं नो बॉल समेत ओवरमें 30 रन आए.

गुरजपनीत सिंह को CSK ने खरीदा है

गुरजपनीत बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं और आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के समय चर्चाओं में आए थे. उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा है. गुरजपनीत ने अपने टी20 करियर में अभी दो ही मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 2 ही विकेट लिए हैं. वो इसलिए भी एक घातक गेंदबाज सिद्ध होते आए हैं क्योंकि उनकी हाईट 6 फुट 3 इंच है और बाएं हाथ से बहुत बढ़िया एंगल से गेंदबाजी करते हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL 2025 की सभी 10 टीम और उनका सबसे महंगा प्लेयर, लखनऊ-पंजाब ने सबके उड़ाए होश

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'56 इंच की छाती का क्या फायदा हुआ? चीन घुस आया...', राज्यसभा में PM मोदी पर फायर हुए खरगे, सुनते ही खड़े हो गए नड्डा
'56 इंच की छाती का क्या फायदा हुआ? चीन घुस आया...', राज्यसभा में PM मोदी पर फायर हुए खरगे, सुनते ही खड़े हो गए नड्डा
लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा के बीच मायावती ने कर दी 3 बड़ी मांगें, क्या मानेगा चुनाव आयोग?
लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा के बीच मायावती ने कर दी 3 बड़ी मांगें, क्या मानेगा चुनाव आयोग?
रोहित-विराट पर सरहद पार से शाहिद अफरीदी का आया बयान, जो कहा वो हर भारतीय को जरूर जानना चाहिए
रोहित-विराट पर सरहद पार से शाहिद अफरीदी का आया बयान, जो कहा वो हर भारतीय को जरूर जानना चाहिए
Dhamaal 4 Release Date: 'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट
'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट

वीडियोज

Chanderi की Real Haunted कहानियां, “Stree” की Shooting Spots का सच, Local Legends, Tourism Boom और Handloom Heroes की Untold Journey
Indian Rice Industry को सबसे बड़ा झटका? Trump का नया Trade Move
Parliament Winter Session : Vande Matram पर Mallikarjuna Kharge की ललकार सुन दंग रह गया विपक्ष
Parliament Session: वंदे मातरम् पर Amit Shah ने युवाओं से कर दिया यज्ञ में आहुति डालने का आवाहन
Parliament Session: 'नेहरू ने वंदे मातरम के टुकड़े..', राज्यसभा में विपक्ष पर बरसे Amit Shah |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'56 इंच की छाती का क्या फायदा हुआ? चीन घुस आया...', राज्यसभा में PM मोदी पर फायर हुए खरगे, सुनते ही खड़े हो गए नड्डा
'56 इंच की छाती का क्या फायदा हुआ? चीन घुस आया...', राज्यसभा में PM मोदी पर फायर हुए खरगे, सुनते ही खड़े हो गए नड्डा
लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा के बीच मायावती ने कर दी 3 बड़ी मांगें, क्या मानेगा चुनाव आयोग?
लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा के बीच मायावती ने कर दी 3 बड़ी मांगें, क्या मानेगा चुनाव आयोग?
रोहित-विराट पर सरहद पार से शाहिद अफरीदी का आया बयान, जो कहा वो हर भारतीय को जरूर जानना चाहिए
रोहित-विराट पर सरहद पार से शाहिद अफरीदी का आया बयान, जो कहा वो हर भारतीय को जरूर जानना चाहिए
Dhamaal 4 Release Date: 'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट
'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
Dhurandhar OTT Release: ओटीटी पर कहां रिलीज होगी धुरंधर, धुरंधर की ओटीटी रिलीज डेट और धुरंधर की ओटीटी डील
ओटीटी पर कहां रिलीज होगी धुरंधर, धुरंधर की ओटीटी रिलीज डेट और धुरंधर की ओटीटी डील
जन्म से लेकर पढ़ाई तक बेटियों का सारा खर्चा उठाती है यूपी सरकार, बैंक में जमा करती है रुपये
जन्म से लेकर पढ़ाई तक बेटियों का सारा खर्चा उठाती है यूपी सरकार, बैंक में जमा करती है रुपये
कथावाचक बनने के लिए करनी पड़ती है कौन सी पढ़ाई? यहां चेक कर लें कोर्स की लिस्ट
कथावाचक बनने के लिए करनी पड़ती है कौन सी पढ़ाई? यहां चेक कर लें कोर्स की लिस्ट
Embed widget