एक्सप्लोरर

IPL 2025 की सभी 10 टीम और उनका सबसे महंगा प्लेयर, लखनऊ-पंजाब ने सबके उड़ाए होश

IPL 2025 Most Expensive Players: यहां जानिए आईपीएल 2025 में खेलने वाली सभी 10 टीमों में हर एक टीम का सबसे महंगा प्लेयर कौन होगा?

IPL 2025 Most Expensive Player Every Team: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन ने खिलाड़ियों ने कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं. नीलामी में कुल 182 खिलाड़ी बिके, जिनपर 639.15 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई थी. वहीं जब ऑक्शन से पूर्व 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया तो उनपर कुल 558.5 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. कुल मिलाकर देखा जाए तो आईपीएल 2025 में कुल 228 खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे, जिनपर 1,197.75 करोड़ रुपये खर्च किए गए. सीजन शुरू होने में अभी कई महीने बाकी हैं, उससे पहले आइए जान लेते हैं कि हर एक टीम का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है?

1. लखनऊ सुपर जायंट्स - ऋषभ पंत (27 करोड़)

लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में सबसे बड़े आकर्षण का केंद्र बनी. इसी टीम ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा है, जो इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास में किसी प्लेयर पर लगाई गई सबसे बड़ी बोली रही.

2. पंजाब किंग्स - श्रेयस अय्यर (26.75 करोड़)

पंजाब किंग्स ने भी इस बार नीलामी में सबके होश उड़ा दिए हैं. पंजाब ऑक्शन में 110.5 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरी थी और उसने श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा है. वो आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे प्लेयर भी बने हैं.

3. कोलकाता नाइट राइडर्स - वेंकटेश अय्यर (23.75 करोड़)

KKR ने सबसे महंगा रिटेंशन 13 करोड़ रुपये में किया था, इस रकम में रिंकू सिंह को रिटेन किया गया था. मगर जब ऑक्शन की बारी आई तो वेंकटेश अय्यर के लिए केकेआर ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले. उन्हें कोलकाता टीम ने 23.75 करोड़ रुपये देकर खरीदा है. 

4. सनराइजर्स हैदराबाद - हेनरिक क्लासेन (23 करोड़)

सनराइजर्स हैदराबाद ने नीलामी में सबसे ज्यादा रकम ईशान किशन पर खर्च की. SRH ने किशन को 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा है. मगर इससे पहले हैदराबाद ने दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को 23 करोड़ रुपये की रकम देकर रिटेन किया था.

5. RCB - विराट कोहली (21 करोड़)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी ऑक्शन में किसी एक खिलाड़ी पर बहुत ज्यादा पैसे खर्च नहीं किए. नीलामी में आरसीबी ने जोश हेजलवुड पर 12.50 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी बोली लगाई. लेकिन इस टीम के सबसे महंगे प्लेयर विराट कोहली होंगे, जिन्हें 21 करोड़ की रकम में रिटेन किया गया था.

6. गुजरात टाइटंस - राशिद खान (18 करोड़)

मेगा नीलामी में गुजरात टाइटंस ने अपनी सबसे बड़ी बोली जोस बटलर पर लगाई, जिन्हें टीम ने 15.75 करोड़ में खरीदा. मगर गुजरात सबसे ज्यादा सैलरी राशिद खान को देगा, जिन्हें 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था.

7. चेन्नई सुपर किंग्स  - ऋतुराज गायकवाड़/रवींद्र जडेजा (18 करोड़)

ऑक्शन में CSK ने सबसे ज्यादा पैसे नूर अहमद पर खर्च किए, जिन्हें उसने 10 करोड़ रुपये में खरीदा है. मगर IPL 2025 में सीएसके के सबसे महंगे प्लेयर रवींद्र जडेजा और ऋतुराज गायकवाड़ होंगे, जिन्हें टीम ने 18-18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था.

8. दिल्ली कैपिटल्स - अक्षर पटेल (16.50 करोड़)

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा ऑक्शन में लगाई गई बोलियों की खूब तारीफ हुई है. दिल्ली के लिए ऑक्शन में सबसे महंगे प्लेयर केएल राहुल रहे, जिनपर 14 करोड़ रुपये की बोली लगी थी. लेकिन DC ने इससे पूर्व अक्षर पटेल को 16.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया था.

9. मुंबई इंडियंस - जसप्रीत बुमराह (18 करोड़)

मुंबई इंडियंस ने भी मेगा ऑक्शन में चतुराई भरे फैसले लिए. मुंबई ने 12.50 करोड़ रुपये की सबसे महंगी बोली लगाते हुए ट्रेंट बोल्ट को खरीदा. मगर जसप्रीत बुमराह वो खिलाड़ी होंगे जिन्हें MI सबसे ज्यादा सैलरी यानी 18 करोड़ रुपये अदा कर रही होगी.

10. राजस्थान रॉयल्स - संजू सैमसन/यशस्वी जायसवाल (18 करोड़)

जोफ्रा आर्चर वो खिलाड़ी रहे, जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 12.50 करोड़ रुपये की सबसे बोली लगाकर खरीदा था. लेकिन राजस्थान ने संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल को 18-18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था.

यह भी पढ़ें:

ICC test Rankings: नंबर-1 के करीब पहुंचे यशस्वी जायसवाल, ऑस्ट्रेलिया सीरीज में बन सकते हैं दुनिया के बेस्ट टेस्ट बैट्समैन

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
'ब्राह्मण समाज अपनी उपेक्षा...', यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मायावती ने चली बड़ी चाल
'ब्राह्मण समाज अपनी उपेक्षा...', यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मायावती ने चली बड़ी चाल
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
Box Office: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने कमा डाले 400 करोड़, लेकिन 'उरी' और 'गदर 2' को इस मामले में नहीं दे पाई मात
'बॉर्डर 2' ने कमा डाले 400 करोड़, लेकिन 'उरी' और 'गदर 2' को इस मामले में नहीं दे पाई मात

वीडियोज

IPO Alert: Fractal Analytics IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band | Paisa Live
India US Trade Deal: ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री का विपक्ष पर हमला | Donlad Trump | PM Modi
Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें | Ola Uber Strike | T20 World Cup | Pappu Yadav Arrest | Janakpuri
Pappu Yadav Arrested: पुलिस कस्टडी में बिगड़ी तबीयत...क्या सच हुई पप्पू यादव की भविष्यवाणी? |Patna
PM Modi In Malaysia: मलेशिया दौरे के लिए रवाना हुए PM Modi | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
'ब्राह्मण समाज अपनी उपेक्षा...', यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मायावती ने चली बड़ी चाल
'ब्राह्मण समाज अपनी उपेक्षा...', यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मायावती ने चली बड़ी चाल
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
Box Office: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने कमा डाले 400 करोड़, लेकिन 'उरी' और 'गदर 2' को इस मामले में नहीं दे पाई मात
'बॉर्डर 2' ने कमा डाले 400 करोड़, लेकिन 'उरी' और 'गदर 2' को इस मामले में नहीं दे पाई मात
India-US Trade Deal: 'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
India-Bangladesh Relations: संसद में उठा बांग्लादेश का मुद्दा, JDU ने हिंदुओं को लेकर पूछा तीखा सवाल, सरकार ने क्या दिया जवाब?
संसद में उठा बांग्लादेश का मुद्दा, JDU ने हिंदुओं को लेकर पूछा तीखा सवाल, सरकार ने क्या दिया जवाब?
Army Secrets: सेना से रिटायर होने के बाद भी कौन-सी बातें नहीं बता सकते जवान? ताउम्र रखना पड़ता है राज
सेना से रिटायर होने के बाद भी कौन-सी बातें नहीं बता सकते जवान? ताउम्र रखना पड़ता है राज
रक्षा मंत्रालय में निकली भर्ती, 56 हजार मिलेगी सैलरी; 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
रक्षा मंत्रालय में निकली भर्ती, 56 हजार मिलेगी सैलरी; 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
Embed widget