एक्सप्लोरर

हार्दिक पंड्या ने अपने करियर का रूख बदल दिया है: राहुल द्रविड़

हार्दिक पंड्या ने अपने करियर का रूख बदल दिया है: राहुल द्रविड़

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ का मानना है कि हार्दिक पंड्या ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में अपने करियर का रूख बदल दिया है. द्रविड़ पिछले साल भारत ए के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पंड्या के कोच थे, उन्होंने उम्मीद जतायी कि भारत ए के मौजूदा खिलाड़ी भी पंड्या के बल्लेबाजी के प्रति रवैये का अनुकरण कर सकते हैं.

उन्होंने विजयवाड़ा में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए के अनौपचारिक टेस्ट के दौरान कहा, ‘‘हार्दिक किसी भी परिस्थिति में खेलने को तैयार रहता है और वह ऐसा नैसर्गिक खेल नहीं खेलता है, जिसके बारे में हम अकसर बात करते हैं. श्रेय पूरी तरह से उसे दिया जाना चाहिए. ’’

द्रविड़ ने ईएसपीएनक्रिकइंफो डाट काम से कहा, ‘‘वह ऐसा खिलाड़ी है जिसने अपने करियर का रूख बदल दिया है. ’’ पंड्या छक्के जड़ने की अपनी काबिलियत से सभी के आकर्षण का केंद्र बन गये हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा पांच वनडे मैचों की सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने अभी तक तीन मैचों में मैच जीताने वाले दो अर्धशतक जड़े हैं.

पहले वनडे में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर 83 रन की मैच विजयी पारी खेली जबकि तीसरे वनडे में जब उन्हें चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये भेजा गया तो उन्होंने 78 रन की पारी खेली.

द्रविड़ ने कहा, ‘‘अगर वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करता है तो वह एक विशेष तरह से बल्लेबाजी करता है. अगर वह छठे नंबर पर खेलता है तो वह दूसरे तरीके से खेलता है. कल अगर वह चार विकेट पर 80 रन के स्कोर पर बल्लेबाजी के लिये उतरता है तो वह शायद ऐसा ही करेगा जैसा उसने पहले वनडे में धोनी के साथ किया था. इससे परिपक्वता दिखती है और आप यही देखना चाहते हो. ’’

द्रविड़ पिछले दो सालों से भारत की अंडर-19 और ए टीमों को कोचिंग दे रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं अकसर नैसर्गिक खेल की बात सुनता हूं, लेकिन इससे मुझे निराशा होती है क्योंकि मेरा मानना है कि नैसर्गिक खेल जैसी कोई चीज नहीं होती. यह सिर्फ परिस्थितियों के अनुसार खेलना होता है. ’’ उन्हें लगता है कि पंड्या बहुत बढ़िया उदाहरण है कि विभिन्न हालात में कैसे अलग अलग तरह से बल्लेबाजी करनी चाहिए.

उन्होंने कहा, ‘‘आपको अलग परिस्थितियों में अलग तरह से बल्लेबाजी करना सीखना चाहिए और अगर आप ऐसा कर सकते हो जैसा हार्दिक इस समय प्रदर्शन कर रहा है तो यह क्रिकेटर के विकास का संकेत है. ’’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप
टी20 डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी की नजर टेस्ट पर, देखें जबरदस्त डिफेंस का वीडियो
टी20 डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी की नजर टेस्ट पर, देखें जबरदस्त डिफेंस का वीडियो
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, पाकिस्तानियों को जबरदस्त फायदा; देखें भारत का हाल
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, पाकिस्तानियों को जबरदस्त फायदा; देखें भारत का हाल
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले

वीडियोज

Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Embed widget