एक्सप्लोरर

हरभजन ने किया कोच पद के लिए द्रविड़ का समर्थन

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने टीम के मुख्य कोच पद के लिए अपने पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का समर्थन किया है.

हरभजन ने किया कोच पद के लिए द्रविड़ का समर्थन

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने टीम के मुख्य कोच पद के लिए अपने पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का समर्थन किया है. भारतीय टीम के कोच का पद पूर्व कोच डंकन फ्लेचर के जाने के बाद पिछले एक साल से खाली पड़ा है. हरभजन ने साथ ही कहा है कि हाल ही में संन्यास लेने वाले भारत के पूर्व गेंदबाज जहीर खान गेंदबाजी कोच लिए के उपयुक्त उम्मीदवार हैं.



पंजाब के इस गेंदबाज ने बॉलर मोबाइल स्पोर्टिग एप्लीकेशन के लांच के मौके पर कहा, "मेरे व्यक्तिगत विचार से मैं मानता हूं कि द्रविड़ टीम के कोच पद के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं. वहीं, गेंदबाजी कोच के लिए जहीर खान टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार हैं. यह मेरा मानना है, लेकिन यह फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में बैठे लोगों को लेना है."



द्रविड़ इस समय भारत की ए टीम और अंडर-19 टीम के कोच हैं. इसके अलावा वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के मेंटर भी हैं.



द्रविड़ ने भारत की अंडर-19 टीम को विश्व कप के फाइनल में पहुंचाया था, जिसके बाद उनका नाम सीनियर टीम के कोच के लिए सामने आया.



भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी का नाम भी टीम के कोच के लिए सुझाया था. हरभजन ने कहा कि विटोरी भी कोच पद के लिए अच्छे उम्मीदवार साबित हो सकते हैं.



उन्होंने कहा, "डेनियल काफी शानदार खिलाड़ी रहे हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड की तरफ से काफी क्रिकेट खेली है और उनको खेल की अच्छी समझ है. वह अच्छे उम्मीदवार साबित हो सकते हैं, लेकिन यह बीसीसीआई पर निर्भर है कि वह किसे कोच बनाए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Women's T20 World Cup: ICC ने जारी की T20 WC के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के नॉमिनेट खिलाड़ियों की लिस्ट, 1 भारतीय भी शामिल
ICC ने जारी की T20 WC के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के नॉमिनेट खिलाड़ियों की लिस्ट, 1 भारतीय भी शामिल
डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी ने किसे किया धन्यवाद, कहा- इतने सारे संदेशों से अभिभूत हूं
डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी ने किसे किया धन्यवाद, कहा- इतने सारे संदेशों से अभिभूत हूं
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज शर्मनाक रिकॉर्ड, जानिए कप्तान ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा
श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज शर्मनाक रिकॉर्ड, जानिए कप्तान ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Saturday Box Office: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
शनिवार बॉक्स ऑफिस: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'सोनिया गांधी पर भरोसा रखो और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाओ', रेवंत रेड्डी ने जनता से की अपील
'सोनिया गांधी पर भरोसा रखो और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाओ', रेवंत रेड्डी ने जनता से की अपील
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
Jobs 2026 : कोडिंग हुई पुरानी! 2026 में नौकरियों की गारंटी देने वाली हैं ये डिग्रियां, करना भी बेहद आसान
कोडिंग हुई पुरानी! 2026 में नौकरियों की गारंटी देने वाली हैं ये डिग्रियां, करना भी बेहद आसान
Embed widget