एक्सप्लोरर

IND vs SA: हरभजन सिंह ने बताया डेविड मिलर को रोकने का मजेदार तरीका, देखें वीडियो

IND vs SA T20 Series: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में डेविड मिलर ने 63 रन की पारी खेली थी.

Harbhajan Singh on David Miller: टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर (David Miller) को रोकने का एक मजेदार तरीका बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस तकनीक का वीडियो शेयर किया है. गौरतलब है कि डेविड मिलर गुरुवार रात को खेले गए मुकाबले में प्लेयर ऑफ दी मैच रहे थे. उन्होंने 31 गेंद पर 63 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर भारत के हाथ से मैच छीना था.

डेविड मिलर की धाकड़ बल्लेबाजी के बाद हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की. इस पोस्ट में एक वीडियो है, जिसमें गेंदबाज विपक्षी टीम के बल्लेबाज से परेशान होकर उसे धक्का दे देता है. इस वीडियो को शेयर करते हुए हरभजन ने लिखा है, 'ऐसा लगता है कि अब डेविड मिलर को रोकने का बस यही तरीका बचा है. वह क्या शानदार लय में हैं.'

डेविड मिलर इस वक्त गजब की लय में हैं. भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका को मैज जीताने से पहले वह IPL 2022 में गुजरात टाइटंस को भी चैंपियन बना चुके हैं. मिलर ने IPL के इस सीजन में 16 पारियों में महज 7 बार अपना विकेट गंवाया और कुल 481 रन बनाए. उनका बल्लेबाजी औसत 68.71 और स्ट्राइक रेट 142.72 का रहा. गुजरात टाइटंस के लिए उन्होंने कई मौकों पर मैच जिताऊ पारी खेली. 

सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को 1-0 की लीड
भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने 1-0 की बढ़त बना ली है. पहले मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 211 रन बनाए थे. जवाब में मिलर (63) और रासी वान डेर डुसैं (75) की दमदार पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच महज 3 विकेट खोकर आसानी से जीत लिया. अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 जून को कटक में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें..

R Ashwin: दक्षिण अफ्रीका सीरीज से दूर क्लब क्रिकेट में धमाल मचा रहे आर अश्विन, 81 रन की पारी खेल टीम को दिलाई फाइनल में एंट्री

Asian Cup 2023 Qualifiers: मेजबानी में रहीं कमियां, भारत को मांगनी पड़ी कम्बोडिया से माफी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: मां के निधन से टूट गए नीतीश राणा, मैदान पर फूट-फूट कर रोये
मां के निधन से टूट गए नीतीश राणा, मैदान पर फूट-फूट कर रोये
Watch: बीच मैदान में केएल राहुल ने देवदत्त पडिक्कल को किया किस
बीच मैदान में केएल राहुल ने देवदत्त पडिक्कल को किया किस
भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
वनडे में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में विराट कोहली का भी नाम
वनडे में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में विराट कोहली का भी नाम

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget