एक्सप्लोरर

अगर भारतीय टीम इंग्लैंड में नहीं जीती तो..., हरभजन सिंह का इंग्लैंड दौरे को लेकर बड़ा बयान; जानें क्या कहा

ENG VS IND: भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी. इससे पहले पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने इंग्लैंड दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Harbhajan Singh On Team India If They Didn't Win In England: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होगी. भारतीय टीम बीते शनिवार इंग्लैंड पहुंच गई है. टीम इंडिया ने सीरीज के लिए तैयारी शुरू कर दी है. सीरीज की शुरुआत से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने इंग्लैंड दौरे को लेकर टीम इंडिया पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम अगर इंग्लैंड में नहीं भी जीतती है तो सीखने को बहुत कुछ मिलेगा.

हरभजन सिंह से एक कार्यक्रम के दौरान पूछा गया, ‘शुभमन गिल ऐसी टीम को लेकर जा रहे हैं, जिसमें अनुभवी खिलाड़ी नहीं हैं. कितनी बड़ी चुनौती आप इसे समझते हैं?’ हरभजन ने जवाब देते हुए कहा, “ इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ये तीनों दौरे बहुत मुश्किल होते हैं. युवा कप्तान हैं गिल और उनके साथ जो टीम है वो भी युवा है. अब तो विराट कोहली और रोहित शर्मा भी नहीं हैं. बहुत सारे खिलाड़ी जिनके पास अनुभव था वो टीम के साथ नहीं हैं. अनुभव की कमी थोड़ी सी खलेगी, क्योंकि ये आसान टूर नहीं होता है.”

जल्दबाजी में टीम को न करें जज

हरभजन का कहना है, “ये टीम अगर नहीं भी जीते तो भी हमें उन्हें जल्दबाजी में जज नहीं करना चाहिए कि ये हो गया वो हो गया. यहां पर एक रिवाज है जीत गए तो वाह वाह, हार गए तो खिलाड़ियों की बैंड बजा दी जाती है.” हरभजन का मानना है कि अगर टीम जीत के आई तो सोने पर सुहागा होगा, लेकिन अगर वो नहीं जीत पाए तो भी उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा.

टीम इंडिया का फुल शेड्यूल

भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड पहुंच चुकी है. इस सीरीज का पहला मैच 20 जून से हेडिंग्ले में खेला जाएगा. वहीं दूसरे टेस्ट की शुरुआत 2 जुलाई से बर्मिंघम में होगी. जबकि तीसरा मैच 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा. सीरीज का चौथा मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा. वहीं सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से लंदन के ओवल में होगा.

यह भी पढ़ें-  

WTC FINAL 2025: अगर ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC फाइनल ड्रॉ हुआ, फिर कौन बनेगा चैंपियन; जानें ICC का नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घटना पर जताया दुख
गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घटना पर जताया दुख
'बाबर के नाम से कोई मस्जिद नहीं बननी चाहिए', बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी का बयान
'बाबर के नाम से कोई मस्जिद नहीं बननी चाहिए', बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी का बयान
Dhurandhar BO Day 2: धुरंधर ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया, रणवीर सिंह की फिल्म की 50 Cr क्लब में एंट्री, बनाया ये रिकॉर्ड
धुरंधर ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया, रणवीर सिंह की फिल्म की 50 Cr क्लब में एंट्री, बनाया ये रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...

वीडियोज

Goa Nightclub Fire: गोवा के नाइट क्लब में भीषण हादसा, मृतकों के परिवार को सरकार देगी 2 लाखका मुआल्
Goa Nightclub Fire: गोवा के नाइट क्लब में भीषण हादसा, बढ़ा हादसे में मरने वालों की संख्या
Renuka Chowdhury: डॉग विवाद पर रेणुका चौधरी ने दिया सीधा और सख्त जवाब | Charcha With Chitra
पति के अफेयर की प्राण घातक बीवी ! | Sansani | Crime News
Babri Masjid: 6 दिसंबर...बाबरी मस्जिद को लेकर नया बवंडर! | TMC | Indigo Flight | Indigo Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घटना पर जताया दुख
गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घटना पर जताया दुख
'बाबर के नाम से कोई मस्जिद नहीं बननी चाहिए', बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी का बयान
'बाबर के नाम से कोई मस्जिद नहीं बननी चाहिए', बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी का बयान
Dhurandhar BO Day 2: धुरंधर ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया, रणवीर सिंह की फिल्म की 50 Cr क्लब में एंट्री, बनाया ये रिकॉर्ड
धुरंधर ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया, रणवीर सिंह की फिल्म की 50 Cr क्लब में एंट्री, बनाया ये रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
500KM की दूरी का 7500 रुपये... इंडिगो संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, मनमाना किराया वसूली पर रोक
500KM की दूरी का ₹7500... इंडिगो संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, मनमाना किराया वसूली पर रोक
जॉब पर समय से पहले आना पड़ा भारी, परेशान बॉस ने नौकरी से निकाला- अब अदालत पहुंची महिला, यूजर्स हैरान
जॉब पर समय से पहले आना पड़ा भारी, परेशान बॉस ने नौकरी से निकाला- अब अदालत पहुंची महिला, यूजर्स हैरान
टोल प्लाजा से इतनी दूर है आपका घर तो नहीं देने होंगे पैसे, ये वाला नियम जानते हैं आप?
टोल प्लाजा से इतनी दूर है आपका घर तो नहीं देने होंगे पैसे, ये वाला नियम जानते हैं आप?
Embed widget