एक्सप्लोरर

हरभजन को मांगनी पड़ गई माफी, विवादित रील पर पैरा एथलीट्स ने छेड़ी थी मुहिम; FIR तक पहुंच गई थी बात

Harbhajan Singh Tauba Tauba Song Controversy: भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने तौबा तौबा गाने पर चल रहे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. जानिए अपनी स्टेटमेंट में उन्होंने क्या कहा?

Harbhajan Singh Tauba Tauba Song Controversy: भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था, जिसने काफी बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. मामले को तूल पकड़ता देख हरभजन ने आखिरकार इस मामले पर चुप्पी तोड़ दी है और माफी मांगते हुए स्टेटमेंट भी जारी किया है. भारत के ऑफ-स्पिन गेंदबाज रहे हरभजन का कहना है कि वो किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते थे. बता दें कि हरभजन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से विवादित डांस के वीडियो को डिलीट कर दिया है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल भारत ने हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का खिताब जीता है. इसके बाद हरभजन सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके अलावा युवराज सिंह और सुरेश रैना को तौबा तौबा गाने पर लंगड़ाते हुए देखा जा रहा है. उन्होंने लंगड़ाते हुए विकी कौशल के वायरल स्टेप को कॉपी करने की कोशिश की है. हरभजन ने साथ ही कैप्शन में लिखा था कि 15 दिन लगातार क्रिकेट खेलने के बाद उनकी बॉडी का तौबा तौबा हो गया है.

जैसे ही यह वीडियो सामने आया, तभी पैरालंपिक समिति, कई पैरा एथलीट्स और यहां तक कि National Centre for Promotion of Employment for Disabled People (NCPEDP) ने हरभजन के खिलाफ एफआईआर करने की मांग भी कर डाली थी. खैर मामला ज्यादा गंभीर होने से पहले हरभजन ने सबसे माफी मांग ली है.

हरभजन ने मांगी माफी

हरभजन सिंह ने X पर स्टेटमेंट देते हुए लिखा, "मैंने इंग्लैंड में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स ट्रॉफी जीतने के बाद एक वीडियो शेयर किया था. जिन भी लोगों को उससे आपत्ति है, मैं उन सबको बता देना चाहता हूं कि हम किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते थे. हम हर एक व्यक्ति और पूरे समाज का आदर करते हैं. मैंने जो वीडियो शेयर किया था, वह केवल 15 दिन क्रिकेट खेलने के बाद हमारे शरीर की हालत जाहिर करने के लिए था."

हम किसी का अपमान नहीं करना चाहते

हरभजन ने अपनी स्टेटमेंट में आगे कहा, "हमारा शरीर बहुत दर्द कर रहा था, हम किसी का अपमान नहीं करना चाहते थे. फिर भी आप लोग सोचते हैं कि हम गलत हैं तो मैं सबसे माफी मांगता हूं. कृपया इस मामले को यहीं खत्म करें और अपने जीवन में आगे बढ़ें. सभी खुश रहें और स्वस्थ रहे. मेरी तरफ से सबको प्यार."

यह भी पढ़ें:

WATCH: ओपन बस में सवार हार्दिक पांड्या, वड़ोदरा में हुआ भव्य स्वागत; सड़कों पर आया जन सैलाब

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
IPL जैसी एक और लीग! आज है ऑक्शन; 450 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
IPL जैसी एक और लीग! आज है ऑक्शन; 450 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
BCCI से एमएस धोनी को कितनी मिलती है पेंशन, जानें हर महीने की कमाई
BCCI से एमएस धोनी को कितनी मिलती है पेंशन, जानें हर महीने की कमाई

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget