एक्सप्लोरर

Watch: ओपन बस में सवार हार्दिक पांड्या, वड़ोदरा में हुआ भव्य स्वागत; सड़कों पर आया जन सैलाब

Hardik Pandya Vadodara Road Show: भारतीय क्रिकेटर टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ऐतिहासिक जीत के बाद अपने शहर वड़ोदरा पहुंचे हैं. देखिए कैसे हजारों की भीड़ ने उनका भव्य स्वागत किया है.

Hardik Pandya Vadodara Road Show: भारत ने 29 जून को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर इतिहास रचा था. टीम इंडिया के अधिकांश खिलाड़ी अब तक अपने-अपने घर वापस लौट चुके थे, लेकिन हार्दिक पांड्या अब अपने शहर वड़ोदरा वापस लौटे हैं. जिस तरह टीम इंडिया ने मरीन ड्राइव पर एक ओपन बस में बैठकर रोड शो किया था, उसी तरह हार्दिक ने वड़ोदरा में ओपन बस में सवार होकर हजारों फैंस का अभिवादन स्वीकार किया.

बताया गया था कि हार्दिक पांड्या का यह रोड शो मांडवी से शुरू होकर लहरीपुरा, सूरसागर और डांडिया बाजार से होकर नवलखी कंपाउंड पर जाकर समाप्त होगा. हार्दिक टीम इंडिया की वर्ल्ड कप विनिंग जर्सी में दिखे, वहीं उनकी बस पर 'वड़ोदरा का गौरव' लिखा हुआ था. वहीं जैसे ही भारतीय क्रिकेटर ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. सड़कों पर हजारों में भीड़ इकट्ठा थी और कई सारे लोग हाथ में तिरंगा झण्डा लहराते दिखे. हार्दिक का रोड शो 5 बजे शुरू होना था, लेकिन हार्दिक तकरीबन शाम 6 बजे बस में सवार हुए.

इस रोड शो के दौरान 'वंदे मातरम' भी बजाया गया. सुरक्षा व्यवस्था का खास ख्याल रखा गया क्योंकि बस के चारों ओर पुलिस के जवाब तैनात रहे. हार्दिक की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में वड़ोदरा के लोग अपने-अपने फोन में उनकी तस्वीर खींचते नजर आए.

कुछ देर बाद कृणाल पांड्या ने भी किया ज्वाइन

काफी देर तक हार्दिक पांड्या ही ओपन बस में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते दिखे. लेकिन कुछ देर बाद उनके भाई कृणाल पांड्या भी बस में नजर आए. कृणाल काली टी-शर्ट और काली पैंट के गेट-अप में नजर आए. इस रोड शो की सबसे मजेदार बात यह रही कि जैसे टीम इंडिया के रोड शो के दौरान एक फैन पेड़ पर चढ़ा हुआ था, वैसे ही इस बार भी एक व्यक्ति पेड़ पर चढ़ कर हार्दिक की तस्वीर खींचता दिखा.

यह भी पढ़ें:

रिंकू सिंह को लेकर टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच की बड़ी भविष्यवाणी, बोले - जब पहली बार नेट्स में देखा तो...

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के

वीडियोज

Haval H9: क्या ये गाड़ी India में मिलती है? | Auto Live #havalh9
Passenger anger On Flight Delay: Indi'Go' कहें या फिर Indi'Stop'? | Bharat Ki Baat With Pratima
Road Test Review Of Volkswagen Golf GTI India  | Auto Live
दोस्ती इम्तिहान लेती है...दोस्तों की जान लेती है। | Sansani | Crime News
Putin India Visit: रूस के लिए रवाना हुए व्लादिमीर पुतिन | Trump | India Russia Ties | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?
CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?
स्टील के बर्तन में कभी न रखें ये फूड आइटम्स, हो सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा
स्टील के बर्तन में कभी न रखें ये फूड आइटम्स, हो सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा
Embed widget