एक्सप्लोरर

Pakistan Head Coach: पाकिस्तान क्रिकेट में खत्म नहीं हो रहा बवाल! अब इस दिग्गज ने छोड़ा PCB का साथ; थामा दूसरी टीम का हाथ

Grant Bradburn: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए पिछले 5 साल में तीन अलग-अलग भूमिकाएं निभाने के बाद ग्रांट बैडबर्न ने अब ग्लमॉर्गन काउंटी टीम को जॉइन कर लिया है.

Pakistan Cricket: ग्रांट ब्रैडबर्न ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से ठीक पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का साथ छोड़ दिया है. वह पाकिस्तान के हाई-परफॉर्मेंस कोच थे. पिछले एक साल में अलग-अलग मौकों पर वह मिकी ऑर्थर की गैर मौजूदगी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए हेड कोच की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे.

ब्रैडबर्न साल 2018 से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से जुड़े हुए थे. उन्होंने 2018 से 2020 तक पाकिस्तान टीम के सहायक कोच की भूमिका निभाई. इसके बाद 2020 में वह हाई परफार्मेंस कोचिंग के हेड बनाए गए. पिछले साल सकलैन मुश्ताक की जगह वह पाकिस्तान टीम के कोच बने. उन्होंने बतौर मुख्य कोच न्यूजीलैंड और श्रीलंका का टेस्ट दौरा भी किया. वह वनडे वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तानी टीम के साथ भारत आए. उन्होंने पाकिस्तानी टीम के तत्कालीन निदेशक मिली आर्थर के साथ काम किया.

पाकिस्तान के वर्ल्ड कप 2023 से जल्दी बाहर होने के बाद कोचिंग पदों में फेरबदल किया गया लेकिन ब्रैडबर्न और आर्थर दोनों को ही औपचारिक तौर पर पद से नहीं हटाया गया. हालांकि दोनों ने ही पाकिस्तानी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया का दौरा नहीं किया. यहां मोहम्मद हफीज टीम के निदेशक रहे. बहरहाल अब ग्रांट ने पीसीबी के साथ पूरे 5 साल काम करने के बाद अपनी राह अलग कर ली. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी.

'बहुत-बहुत शुक्रिया'
ग्रांट ब्रैडबर्न ने लिखा है, 'पाकिस्तान क्रिकेट के साथ सुनहरे अध्याय को अंत करने का समय आ गया है. पांच सालों तक तीन भूमिकाओं को निभाने का मौका मिला. इस दौरान जो कुछ भी हासिल हुआ, उस पर मुझे गर्व है और मैं शुक्रगुजार भी हूं कि मुझे इतने उम्दा खिलाड़ियों, कोच और स्टाफ के साथ काम करने का अवसर मिला.'

ग्लमॉर्गन से जुड़े ब्रैडबर्न
ग्रांट ब्रैडबर्न अब ग्लमॉर्गन के साथ जुड़ गए हैं. उन्होंने ग्लमॉर्गन के मुख्य कोच के तौर पर तीन साल की डील पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. वह अगले महीने से एक्शन में होंगे. वह इस वेल्स काउंटी के लिए हर फॉर्मेट में हेड कोच होंगे.

यह भी पढ़ें...

Watch: भारत-मालदीव विवाद के बीच आखिर क्यों वायरल हो रहा है धोनी का यह वीडियो?

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास, इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास, इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget