एक्सप्लोरर

Watch: भारत-मालदीव विवाद के बीच आखिर क्यों वायरल हो रहा है धोनी का यह वीडियो?

Derogatory Remark over PM Modi: पीएम मोदी को लेकर मालदीव के कुछ मंत्रियों की टिप्पणी के बाद बढ़े भारत-मालदीव विवाद के बीच एमएस धोनी का एक पुराना वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है.

MS Dhoni Video: पिछले हफ्ते पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा की तस्वीरों पर आई मालदीव के मंत्रियों की कुछ टिप्पणियों पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. भारत सरकार ने जहां इस मामले में देश में मालदीव के राजनयिक को तलब किया है वहीं सोशल मीडिया पर हर भारतीय इसे लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहा है. क्रिकेटर्स भी इनमें पीछे नहीं रहे हैं. वीरेंद्र सहवाग से लेकर इरफान पठान तक, कई क्रिकेटर्स ने भारत और पीएम मोदी के इस अपमान को लेकर निराशा जाहिर की है. इन सब के बीच एमएस धोनी का एक पुराना वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो इस विवाद पर पूरी तरह फिट बैठ रहा है.

सोशल मीडिया पर भारतीय यूजर्स पीएम मोदी पर मालदीव के मंत्रियों की टिप्पणी को शर्मनाक बता रहे है. यूजर्स भारतीयों से पर्यटन के लिए मालदीव की बजाय भारत में ही अलग-अलग खूबसूरत स्थलों को चुनने का आग्रह किया है. भारत की कई बड़ी शख्सियतें भी मालदीव की जगह भारत को एक्सप्लोर करने की सलाह दे रही हैं. इसी क्रम में धोनी के पुराने वीडियो को शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो में धोनी कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वह अब सबसे पहले पूरे भारत में घुमना चाहते हैं.

धोनी इस वीडियो में कह रहे हैं, मैंने सफर तो बहुत किया लेकिन छुट्टियां मनाने के मकसद से नहीं. क्रिकेट खेलने के दिनों में मैं अलग-अलग देशों में जरूर गया लेकिन मैंने ज्यादा कुछ देखा नहीं क्योंकि क्रिकेट पर ही फोकस रहता था. मेरी पत्नी को सफर पसंद है. तो अब मेरा प्लान है कि हमें वक्त मिल रहा है तो हम यात्राएं करें. हम भारत को देखने से ही अपनी यात्रा शुरू करना चाहते हैं. हमारे यहां कई खूबसूरत जगह हैं. तो मैं कहीं और जाने से पहले इन्हें देखना चाहूंगा.

सोशल मीडिया पर भारतीय यूजर्स धोनी के इस वीडियो को शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि मालदीव की जगह पहले भारत के पर्यटन स्थलों को घूमें. धोनी भी यही कह रहे हैं.

क्या है विवाद?
पीएम मोदी ने चार जनवरी को लक्षद्वीप के दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. इसके बाद लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया था कि अब भारतीयों को मालदीव नहीं, लक्षद्वीप जाना चाहिए. यह टॉपिक सोशल मीडिया पर ट्रेंड पर चल रहा था. इसी दौरान मालदीव में मुइज़्ज़ू सरकार में मंत्री मरियम शिउना ने कुछ आपत्तिजनक ट्वीट किए थे. यहां उन्होंने पीएम मोदी का मजाक भी बनाया था. इसके अलावा वे लक्षद्वीप का भी मजाक बनाते नजर आई थीं. उनके बाद मालदीव के नेता मालशा शरीफ और महजूम माजिद ने भी कुछ आपत्तिजनक पोस्ट किए थे. इसी को लेकर भारत में मालदीव को लेकर गुस्सा है.

यह भी पढ़ें...

KL Rahul: रोहित-विराट के बाद केएल राहुल की भी होगी टी20 टीम में वापसी? इस तरह खुल सकता है दरवाजा

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: दूसरे सेशन का खेल शुरू, जडेजा इतिहास रचने से एक विकेट दूर
LIVE: दूसरे सेशन का खेल शुरू, जडेजा इतिहास रचने से एक विकेट दूर
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget