एक्सप्लोरर

Ind vs Aus: ग्लेन मैक्ग्रा का बड़ा बयान, कहा- इन तीन भारतीय बल्लेबाज़ों से ऑस्ट्रेलिया को सीखनी चाहिए बैटिंग

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा भारत के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में अपने देश के बल्लेबाजों के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारतीय बल्लेबाज़ों से सीखने की सलाह दी है.

India vs Australia: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के सबसे महान गेंदबाजों में से एक ग्लेन मैक्ग्रा भारत के खिलाफ जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अपने देश के बल्लेबाजों के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम को अजिंक्य रहाणे और शुभमन गिल से सीखने की सलाह दी है. दरअसल, मैक्ग्रा ने एडिलेड और मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के इंटेंट पर नाराजगी जाहिर की है.

पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ने कहा, "मेरी भी यही राय है कि भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों की मानसिकता को भांप कर गेंदबाजी की. जैसा कि मैंने पहले भी कहा था कि मुझे लगा कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ डरे हुए हैं. वे रन बनाने और भारतीय गेंदबाजों पर अटैक करने के बजाय अपना विकेट बचाने पर लगे हुए थे. जब गेंदबाज को दिखता है कि बल्लेबाज़ पिच पर टिके रहने के लिए संघर्ष कर रहा है तो वह उसपर आसानी से हावी हो जाता है."

मैक्ग्रा ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि अजिंक्य राहणे, शुभमन गिल, ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा ने दिखाया कि कैसे बल्लेबाज़ी करनी है. इसके साथ ही मैक्ग्रा ने भारतीय गेंदबाजों की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, जिस तरह बुमराह ने इस सीरीज में गेंदबाजी की है, वो शानदार है. बुमराह जिस तरह अपने प्लान पर अमल करता है तो काबिलेतारीफ है. आप भारतीय गेंदबाजों का श्रेय नहीं ले सकते हैं.

वहीं मैक्ग्रा ने आर अश्विन को लेकर कहा कि वह हमेशा सीरीज के पहले टेस्ट में अच्छी गेंदबाजी करता है, लेकिन वह अपनी लय को कायम नहीं रख पाता है. उसने मेलबर्न में शानदार गेंदबाजी की.

यह भी पढ़ें-

IND vs AUS 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा सिडनी टेस्ट का पहला दिन, पुकोव्स्की और लाबुशेन ने जड़े अर्धशतक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget