एक्सप्लोरर

विराट कोहली ने पहले इंस्टाग्राम पर ग्लेन मैक्सवेल को किया ब्लॉक, फिर बन गए पक्के दोस्त; दिलचस्प है कहानी

Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने बताया कि क्यों विराट कोहली ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया था. फिर उसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए.

Why Virat Kohli Blocked Glenn Maxwell On Instagram: विराट कोहली अपने साथ आरसीबी में खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर चुके हैं. पहले कोहली ने मैक्सवेल को ब्लॉक किया और फिर बाद में दोनों पक्के दोस्त बन गए. मैक्सवेल ने खुद पूरी कहानी बताई कि क्यों कोहली ने उन्हें ब्लॉक किया था और फिर कैसे दोनों अच्छे और पक्के दोस्त बने. 

दरअसल, 2017 में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने विराट कोहली की नकल उतारी थी. कोहली को कंघे में चोट लगी थी, जिसके बाद मैक्सवेल ने कंघा पकड़कर कोहली की नकल की थी. इसके बाद ही कोहली ने मैक्सवेल को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया था. 

LiSTNR Sport पोडकास्ट पर बात करते हुए मैक्सवेल ने कहा कि आरसीबी में आने के बाद उन्हें पता चला था कि कोहली ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया था. मैक्सवेल 2021 में आरसीबी के साथ जुड़े थे. अब कोहली और मैक्सवेल एक साथ चार आईपीएल सीजन खेल चुके हैं. 

मैक्सवेल ने पोडकास्ट पर कहा, "जब मुझे पता चला कि मैं आरसीबी जा रहा हूं, तो विराट पहले शख्स थे जिन्होंने मुझे मैसेज भेजा और मेरा वेकलम किया. जब मैं प्री आईपीएल ट्रेनिंग कैंप के लिए आया, तो हमने बातचीत की और ट्रेनिंग में कुछ वक्त साथ बिताया. फिर मैं सोशल मीडिया पर उन्हें फॉलो करने के लिए गया. उससे पहले इस बारे में सोचा भी नहीं था. वाकई मेरे दिमाग में कभी नहीं आया. मैं कह रहा था कि उन्हें (कोहली) ढूंढ क्यों नहीं पा रहा हूं?"

मैक्सवेल ने आगे कहा, "फिर मैं उनके पास गया और उनसे पूछा कि क्या आपने मुझे इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया है? और उन्होंने कहा, 'हां शायद.' यह तब हुआ जब आपने उस टेस्ट मैच के दौरान मेरा मजाक उड़ाया था. मैंने कहा ठीक है. फिर उन्होंने मुझे अनब्लॉक कर दिया और उसके बाद हम अच्छे दोस्त बन गए. 

 

ये भी पढे़ं...

IPL 2025 Mega Auction: दिल्ली कैपिटल्स को किसे-किसे करना चाहिए रिटेन? भज्जी ने बताए पांच खिलाड़ियों के नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास; जानें पूरा मामला
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget