एक्सप्लोरर

AUS vs WI: ग्लेन मैक्सवेल के तूफान में उड़े कैरेबियन बॉलर, टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी बनाने वाले बैट्समेन बने

Glenn Maxwell: वेस्टइंडीज के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल ने 55 गेंदों पर 120 रन बना डाले. उन्होंने अपनी इनिंग में 12 चौके और 8 छक्के जड़े. यह इंटरनेशनल टी20 मैचों में ग्लेन मैक्सवेल का पांचवां शतक है.

Glenn Maxwell T20 Stats: एडिलेड में वेस्टइंडीज के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल का तूफान देखने को मिला. इस ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर ने 55 गेंदों पर 120 रन बना डाले. उन्होंने अपनी इनिंग में 12 चौके और 8 छक्के जड़े. यह इंटरनेशनल टी20 मैचों में ग्लेन मैक्सवेल का पांचवां शतक है. इस तरह ग्लेन मैक्सवेल इंटरनेशनल टी20 मैचों में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में रोहित शर्मा के साथ टॉप पर पहुंच गए हैं. ग्लेन मैक्सवेल के अलावा रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल टी20 मैचों में 5 बार शतक का आंकड़ा पार किया है.

इन बल्लेबाजों का टी20 फॉर्मेट में रहा है दबदबा...

रोहित शर्मा ने 143 मैचों में 5 शतक जड़े. लेकिन ग्लेन मैक्सवेल ने महज 94 मैचों में 5 शतक बनाने का कारनामा कर दिखाया. इसके अलावा तीसरे नंबर पर टीम इंडिया के सूर्यकुमार यादव हैं. सूर्यकुमार यादव के नाम 57 टी20 मैचों में 4 शतक दर्ज हैं. वहीं, एडिलेड में वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 241 रनों का स्कोर बनाया. ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने शतक बनाया, लेकिन इसके अलावा बाकी कोई बल्लेबाज पचास रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सका. हालांकि, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श और टिम डेविड जैसे बल्लेबाजों ने छोटी लेकिन उपयोगी योगदान दिया.

अब तक एडिलेड टी20 में क्या-क्या हुआ?

बहरहाल, वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 242 रनों का टारगेट है. खबर लिखे जाने तक वेस्टइंडीज का स्कोर 7 ओवर में 5 विकेट पर 75 रन है. इस वक्त कैरेबियन टीम को जीत के लिए 78 गेंदों पर 166 रनों की दरकार है. वेस्टइंडीज के लिए आंद्रे रसेल और रोवमन पॉवेल क्रीज पर हैं. जबकि ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन, शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड पवैलियन का रूख कर चुके हैं. अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पेंसर जॉनसन और मार्कस स्टॉयनिस ने 2-2 विकेट लिए हैं. जोश हेजलवुड को 1 कामयाबी मिली है.

ये भी पढ़ें-

'MS Dhoni जब मेरे कैप्टन थे, उस वक्त मेरी नजरें विराट कोहली पर थीं...; टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने ऐसा क्यों कहा?

अभिनव आज़ाद abp न्यूज़ की स्पोर्ट्स टीम में काम करते हैं. अभिनव ने देश के प्रतिष्ठित IIMC और दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से पढ़ाई की है. क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा बाकी स्पोर्ट्स पर लिखते रहते हैं. इंडियन क्रिकेट और वर्ल्ड क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर पैनी नज़र रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vaibhav Suryavanshi: लगातार तीसरी बार फ्लॉप, आउट होते वैभव ने ये क्या किया; VIDEO वायरल
Vaibhav Suryavanshi: लगातार तीसरी बार फ्लॉप, आउट होते वैभव ने ये क्या किया; VIDEO वायरल
सुनील गावस्कर ने ऐसा क्या कहा जो अंपायर ने बीच मैदान पर उठा ली कैंची, फिर जो हुआ वह क्रिकेट में कभी नहीं देखा होगा
सुनील गावस्कर ने ऐसा क्या कहा जो अंपायर ने बीच मैदान पर उठा ली कैंची, फिर जो हुआ वह क्रिकेट में कभी नहीं देखा होगा
IND VS ENG: भारत की बादशाहत पर बड़ा खतरा, अब सिर्फ एक हार से छिन सकता है नंबर 1 का ताज
भारत की बादशाहत पर बड़ा खतरा, अब सिर्फ एक हार से छिन सकता है नंबर 1 का ताज
भारत को हराने में अलग ही मजा आता है…टी20 सीरीज जीतने के बाद हैरी ब्रूक ने ये सब क्या कह दिया
भारत को हराने में अलग ही मजा आता है…टी20 सीरीज जीतने के बाद हैरी ब्रूक ने ये सब क्या कह दिया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget