एक्सप्लोरर

गौतम गंभीर चार साल बाद करेंगे क्रिकेट के मैदान पर वापसी, इस लीग में लेंगे हिस्सा

गौतम गंभीर चार साल बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. गंभीर ने भारत को दो बार वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया है.

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर चार साल के अंतराल के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) लेजेंड्स लीग क्रिकेट में हिस्सा लेंगे. गौतम गंभीर ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वो लेजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलेंगे. गौतम गंभीर भारत के लिए 2007 में टी20 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं.

गौतम गंभीर को बड़े मैचों के प्लेयर के रूप में जाना जाता है. 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल में गौतम गंभीर ने 97 रन की बेहतरीन पारी खेली थी और टीम इंडिया को विश्व विजेता बनाया था. इतना ही नहीं 2007 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भी गौतम गंभीर ने 75 रन की शानदार पारी खेली थी. आईपीएल में भी गंभीर का रिकॉर्ड अच्छा रहा और उनकी अगुवाई में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 2012 और 2014 में खिताब जीतने में कामयाब रही.

गौतम गंभीर ने कहा, ''मुझे यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं लेजेंड्स लीग क्रिकेट में हिस्सा लेने जा रहा हूं. 17 सितंबर से मैं लीग में खेलने के लिए उपलब्ध रहूंगा. मैं क्रिकेट के मैदान पर दोबारा वापसी करने के लिए उत्साहित हूं. मैं लिए क्रिकेट के मैदान पर रहना बेहद गर्व की बात है.''

17 सितंबर से शुरू होगी लीग

लेजेंड्स लीग क्रिकेट के सीईओ रमन रहेजा ने भी गंभीर के खेलने पर खुशी जाहिर की है. रहेजा ने कहा, ''क्रिकेट के मैदान पर गंभीर के योगदान को कौन भूल सकता है. गंभीर ने भारत को वर्ल्ड कप विजेता बनाया है. गंभीर के आने से लेजेंड्स लीग क्रिकेट का अनुभव औऱ शानदार होने वाला है.''

बता दें कि 16 सितंबर को इंडिया महाराजा और वर्ल्ड जाइंट्स के बीच एक स्पेशल मैच का आयोजन होने जा रहा है. इसके बाद 17 सितंबर से लेजेंड्स लीग क्रिकेट की शुरुआत होगी. इंडिया महाराजा की अगुवाई बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली करेंगे. वहीं वर्ल्ड जाइंट्स की अगुवाई इयोन मोर्गन के हाथों में होगी. 

शानदार प्रदर्शन के बावजूद लंबे समय तक ओपनिंग नहीं कर पाएंगे शुभमन गिल, जानें क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget