एक्सप्लोरर

शानदार प्रदर्शन के बावजूद लंबे समय तक ओपनिंग नहीं कर पाएंगे शुभमन गिल, जानें क्या है वजह

शुभमन गिल ने ओपनिंग करते हुए सभी को प्रभावित किया है. लेकिन गिल को इस नंबर पर बल्लेबाजी करने के ज्यादा मौके नहीं मिलेंगे.

IND Vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में शुभमन गिल ने 72 गेंद में 82 रन की शानदार पारी खेली. शुभमन गिल (Shubman Gill) की इस पारी के चलते टीम इंडिया ने 10 विकेट से जीत दर्ज की. हालांकि पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) का मानना है कि बतौर ओपनर बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद शुभमन गिल इस भूमिका में ज्यादा लंबे समय तक नहीं रह पाएंगे.

आकाश चोपड़ा ने शुभमन गिल की बल्लेबाजी को सराहा है. उन्होंने कहा, ''हम शुभमन गिल जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं उसके बारे में बात करते हैं. शुभमन गिल की म्चूरिटी सबके सामने हैं. वह पिछली सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहा है. वह ध्यान से खेल रहा है. लेकिन गिल को इस नंबर पर बल्लेबाजी करने के ज्यादा मौके नहीं मिलेंगे.''

चोपड़ा का कहना है कि भविष्य में गिल भारत के लिए नंबर तीन पर खेलते नज़र आ सकते हैं. पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ''रोहित शर्मा शिखर धवन के साथ ओपनिंग करेंगे. केएल राहल ओपन नहीं कर रहे हैं. लेकिन वो ओपनिंग करना चाहते हैं. विराट कोहली नंबर तीन पर खेलते हैं. अय्यर भी नंबर तीन पर दावा ठोंक रहे हैं. शुभमन गिल भी नंबर तीन बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं.''

2019 में किया था गिल ने डेब्यू

शुभमन गिल अंडर 19 के लेवल से ही सभी को प्रभावित कर रहे हैं. आकाश चोपड़ा ने कहा, ''शुभमन गिल की कहानी शानदारहै. गिल ऐसा खिलाड़ी है जिस पर भविष्य में नज़र बनाकर रखी जा सकती है. हम गिल को अंडर 19 में डेब्यू करने से देक रहे हैं. वो ऐसा खिलाड़ी नहीं है जिससे टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करवाई जाए. लेकिन वनडे में वह टॉप थ्री में खेलने वाला है.''

शुभमन गिल को 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला था. हालांकि शुभमन अपनी डेब्यू सीरीज में प्रभावित नहीं कर पाए थे. लेकिन अब गिल वनडे क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. शुभमन गिल ने 7 मैच में 67.20 की औसत से 336 रन बना चुके हैं.

Asia Cup 2022: क्या दीपक चाहर को एशिया कप में मिलेगा मौका? सामने आई अहम जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget