एक्सप्लोरर

गंभीर ने की डे नाइट टेस्ट की वकालत, कहा- विराट को पीछे नहीं हटना चाहिए

गौतम गंभीर का मानना है कि टीम इंडिया को विदेशी दौरों पर भी डे नाइट टेस्ट खेलने से पीछे नहीं हटना चाहिए.

नई दिल्ली: लंबे समय तक डे नाइट टेस्ट का विरोध करने के बाद टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला डे नाइट मैच खेला. हालांकि टीम इंडिया अब डे नाइट खेलना जारी रखेगी या नहीं इस पर भविष्य में फैसला होगा. लेकिन टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रहे गौतम गंभीर ने डे नाइट टेस्ट खेलते रहने की वकालत की है. ईडन गार्डन में टीम इंडिया के डे नाइट टेस्ट खेलने के बाद आस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन ने कोहली से अपने देश में दिन-रात टेस्ट मैच खेलने की बात कही थी. भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है कि कोहली को इससे पीछे नहीं हटना चाहिए. गंभीर ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, "आस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने जिस तरह भारतीय कप्तान विराट कोहली के सामने प्रस्ताव रखा मुझे वो अच्छा लगा. उन्होंने कोहली को अगले आस्ट्रेलिया दौरे पर दिन-रात टेस्ट मैच खेलने की चुनौती दी है."

लक्ष्मण की राय, रोहित शर्मा के साथ राहुल को मिले ओपनिंग का जिम्मा

बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज ने लिखा, "विराट को मैं जानता हूं इसलिए कह सकता हूं कि वह पीछे हटने वालों में से नहीं है. और वह हटें भी क्यों? एमसीजी या ब्रिस्बेन में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच दिन-रात का टेस्ट मैच बहुत शानदार होगा. आप आस्ट्रेलिया पर इस बात का विश्वास कर सकते हैं कि वो इसे एक यादगार मैच बनाएंगे." गंभीर ने आगे कहा, "मैंने अभी तक पेन के सवाल के जवाब में विराट को बोलते हुए नहीं देखा है, लेकिन मैं उनकी जगह होता तो मैं सीधे हां कहता."

AUS Vs PAK: ऑस्ट्रेलियाई टीम में नहीं होगा बदलाव, शुक्रवार से दूसरा टेस्ट

बता दें कि टीम इंडिया ने अपने पहले डे नाइट टेस्ट में शानदार खेल दिखाया. टीम इंडिया पहले डे नाइट टेस्ट में बांग्लादेश को तीन दिन में ही पारी और 46 रन से मात दी. टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने इस मैच में 19 विकेट लिए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget