एक्सप्लोरर

स्पॉट फिक्सिंग से लेकर शाहरुख खान के बैन तक, IPL के इतिहास के पांच सबसे बड़े विवाद

Top 5 IPL Controversies: आईपीएल के 15वें सीज़न की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है. इससे पहले जानिए लीग के इतिहास के पांच सबसे बड़े विवाद.

Five Biggest IPL Controversies: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी. अब 26 मार्च से इस लीग का 15वां एडिशन खेला जाएगा. इस लीग ने विश्व क्रिकेट को कई स्टार खिलाड़ी दिए हैं. हालांकि, कई बार इस पर दाग भी लगे हैं. आज हम आपको इस लीग के इतिहास के पांच सबसे बड़े विवाद के बारे में बताते हैं. 

1- स्पॉट-फिक्सिंग मामला

2013 में दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग पर सबसे बड़ा दाग लगा. दरअसल, आईपीएल 2013 में तीन खिलाड़ियों पर स्पॉट-फिक्सिंग के आरोप लगे. इसमें भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजित चंदीला गिरफ्तार भी हुए. इसके बाद बीसीसीआई ने इन सभी को आजीवन बैन कर दिया गया था. हालांकि, श्रीसंत ने इसको चैलेंज किया और फि उनकी सज़ा कम कर दी गई.

2- चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर लगा बैन

सट्टेबाजी से जुड़े विवाद में चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन और राजस्थान रॉयल्स के मालिक राज कुंद्रा भी दोषी साबित हुए. इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर दो साल का बैन लगा दिया गया था.

3- शाहरुख खान हुए प्रतिबंधित

आईपीएल 2012 में केकेआर के मालिक शाहरुख खान के वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. दरअसल शाहरुख पर मैदानकर्मियों से अभद्रता और मारपीट का आरोप लगा. हुआ ये कि शाहरुख को मैदान में प्रवेश करने से एक सुरक्षाकर्मी ने रोक दिया. इससे बादशाह खान क्रोधित हो गए. हालांकि, बाद में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने शाहरुख पर स्टेडियम में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया. हालांकि, 2015 में यह प्रतिबंध हटा लिया गया.

4- हरभजन सिंह और श्रीसंत विवाद

आईपीएल का पहला विवाद इस लीग के पहले सीज़न में ही हुआ. जब ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को सरेआम थप्पड़ मार दिया था. दरअसल, 25 अप्रैल, 2008 को मोहाली में खेले गए किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के बाद श्रीसंत रोते हुए देखे गए. भज्जी ने उन्हें किसी बात पर थप्पड़ मार दिया था. इसके बाद हरभजन को 11 मैचों के लिए सस्पेंड कर दिया गया था.

5- ललित मोदी पर लगा आजीवन बैन

इंडियन प्रीमियर लीग का प्लान ललित मोदी का ही था, उन्होंने ही इस लीग की शुरुआत की थी. हालांकि, 2010 में उनपर पैसों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा और उन्हें BCCI ने उनके पद से निलंबित कर दिया. इसके बाद साल 2013 में उनपर लगे सभी आरोप सही साबित हुए और फिर उन्हें बीसीसीआई ने क्रिकेट से जुड़ी सभी गतिविधियों से आजीवन बैन कर दिया.

यह भी पढ़ें- 

IPL 2022: केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक करेंगे ओपनिंग, जानें कैसी हो सकती है लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन

IPL 2022: एमएस धोनी से लेकर श्रेयस अय्यर तक, जानें सभी 10 टीमों के कप्तानों की सैलरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीड़ी, गुटखा, तंबाकू, सिगरेट सब बैन, इस राज्य ने लिया चौंकाने वाला फैसला
बीड़ी, गुटखा, तंबाकू, सिगरेट सब बैन, इस राज्य ने लिया चौंकाने वाला फैसला
'मुसलमान साथ छोड़ दें तो दो टके की पार्टी रह जाएगी', सपा पर जमकर बरसे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
'मुसलमान साथ छोड़ दें तो दो टके की पार्टी रह जाएगी', सपा पर जमकर बरसे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
'कभी जिंदगी में मैंने..' नागिन के इस दुश्मन ने लगाया था सलमान खान पर करियर बर्बाद करने का आरोप, अब कही ये बात
नागिन के इस दुश्मन ने लगाया था सलमान खान पर करियर बर्बाद करने का आरोप, अब कही ये बात
क्या क्रिकेट में बैन है नंबर 69? क्या विवाद है, जानिए
क्या क्रिकेट में बैन है नंबर 69? क्या विवाद है, जानिए

वीडियोज

Top News: अभी की बड़ी खबरें | Greenland | Prayagraj | RSS | Delhi Weather Update | T20
Delhi News : दिल्ली के मंगोलपुरी में बदमाशों ने चाकू से गोदकर कर दी हत्या, लोग देखते रहे
Magh Mela 2026 : Swami Avimukteshwaranand से हो रही बदले की राजनीति ?। Pramod Krishnam
Andhra Pradesh में भीषण सड़क हादसा, बस और कंटेनर की जोरदार टक्कर | Fire News
Silver Alert | Robert Kiyosaki की चेतावनी: चांदी बनेगी अगली Global Power Metal? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीड़ी, गुटखा, तंबाकू, सिगरेट सब बैन, इस राज्य ने लिया चौंकाने वाला फैसला
बीड़ी, गुटखा, तंबाकू, सिगरेट सब बैन, इस राज्य ने लिया चौंकाने वाला फैसला
'मुसलमान साथ छोड़ दें तो दो टके की पार्टी रह जाएगी', सपा पर जमकर बरसे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
'मुसलमान साथ छोड़ दें तो दो टके की पार्टी रह जाएगी', सपा पर जमकर बरसे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
'कभी जिंदगी में मैंने..' नागिन के इस दुश्मन ने लगाया था सलमान खान पर करियर बर्बाद करने का आरोप, अब कही ये बात
नागिन के इस दुश्मन ने लगाया था सलमान खान पर करियर बर्बाद करने का आरोप, अब कही ये बात
क्या क्रिकेट में बैन है नंबर 69? क्या विवाद है, जानिए
क्या क्रिकेट में बैन है नंबर 69? क्या विवाद है, जानिए
Gaza Board of Peace: 8 मुस्लिम देश ट्रंप के फैसले के साथ, गाजा के बोर्ड ऑफ पीस में होंगे शामिल, ये रही पूरी लिस्ट
8 मुस्लिम देश ट्रंप के फैसले के साथ, गाजा के बोर्ड ऑफ पीस में होंगे शामिल, ये रही पूरी लिस्ट
Hidden Signs Of Kidney Damage: सिर्फ पुरुषों में दिखते हैं किडनी डैमेज के ये लक्षण, 99% लोग कर देते हैं इग्नोर
सिर्फ पुरुषों में दिखते हैं किडनी डैमेज के ये लक्षण, 99% लोग कर देते हैं इग्नोर
सिर्फ आधार कार्ड देखकर ही सरकार दे देती है 90000 का लोन, जानें कौन उठा सकता है फायदा?
सिर्फ आधार कार्ड देखकर ही सरकार दे देती है 90000 का लोन, जानें कौन उठा सकता है फायदा?
पुराने समय में लंबे बाल क्यों रखते थे लड़के, क्या है इसके पीछे का साइंस?
पुराने समय में लंबे बाल क्यों रखते थे लड़के, क्या है इसके पीछे का साइंस?
Embed widget