एक्सप्लोरर

Coronavirus: फ्रेंच ओपन का आयोजन टला, अब सितंबर-अक्टूबर में होगा टूर्नामेंट

Coronavirus: फ्रेंच ओपन का आयोजन मई में होना था. इस वक्त पूरी दुनिया के कोरोनावायरस की वजह से गंभारी हालात को देखते हुए टूर्नामेंट को चार महीनों के लिए टाला गया है.

Coronavirus: कोरोना वायरस की वजह से 150 से ज्यादा देशों में लोगों का स्वास्थ्य दांव पर लग गया है. फ्रेंच टेनिस फेडरेशन ने इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस साल होने वाले फ्रेंच ओपन को टालने का फैसला किया है. साल 2020 में फ्रेंच ओपन का आयोजन 20 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच होगा.

पहले के शेड्यूल के मुताबिक फ्रेंच ओपन का आयोजन 18 मई से होना था. लेकिन इस वक्त कोरोन वायरस की वजह से दुनियाभर में स्थिति काफी गंभीर है. फ्रेंच टेनिस फेडरेशन ने कहा है कि 18 मई से टूर्नामेंट का आयोजन करवाना मुमकिन ही नहीं था. साथ ही फ्रेंच टेनिस फेडरेशन ने बताया कि हमारे पास सितंबर तक टूर्नामेंट को टालने के अलावा कोई विकल्प नहीं था.

फ्रेंच टेनिस फेडरेशन ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को इसका आयोजन करवाने के लिए काम करने वाले कर्मचारियों के स्वास्थ्य के साथ समझौता नहीं करने की बात कही है. एफएफटी की ओर से जारी बयान में कहा गया,, ''हम मुश्किल लेकिन साहसिक फैसला लिया है. पिछले एक हफ्ते में हालात काफी गंभीर हो गए हैं. हम सभी के स्वास्थ्य का ख़याल रखना चाहते हैं. हम साथ मिलकर ही कोरोनावायरस से लड़ाई लड़ सकते हैं.

इसके साथ ही एफएफटी ने बताया है कि टूर्नामेंट के लिए जिन टिकटों की बिक्री हुई उनके पैसे दर्शकों को वापस लौटाए जाएंगे. इसके अलावा एफएफटी दर्शकों को टूर्नामेंट की नई तारीखों के मुताबिक अपने टिकट को आगे बढ़वाने का विकल्प भी देगा.

Coronavirus: सानिया मिर्जा ने बेटे का वीडियो शेयर कर दी फैंस को सतर्क रहने की सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट
चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा की सैलरी जानकार उड़ जाएंगे आपके होश, मिलेंगे इतने करोड़
चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा की सैलरी जानकार उड़ जाएंगे आपके होश, मिलेंगे इतने करोड़
प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget