एक्सप्लोरर

INDvsZIM: भारत की नजरें अब टी20 सीरीज में भी क्लीन स्वीप पर

INDvsZIM: भारत की नजरें अब टी20 सीरीज में भी क्लीन स्वीप पर 


 


 


 


 


 


INDvsZIM: भारत की नजरें अब टी20 सीरीज में भी क्लीन स्वीप पर

 


 


 


हरारे: वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद महेंद्र सिंह धोनी अब अपने मौजूदा सीजन का अंत कल से जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज में भी मेजबान के सफाये के साथ करना चाहेंगे.


 


वनडे सीरीज में धोनी एंड कंपनी ने 3-0 से जीत दर्ज की. अब उनका लक्ष्य इस प्रदर्शन को टी20 सीरीज में दोहराने का होगा.


 


केदार जाधव और मनीष पांडे जैसे खिलाड़ी जो यहां 2015 में टी20 सीरीज खेल चुके हैं, उन्हें बखूबी याद होगा कि अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली टीम दूसरा मैच हार गई थी और सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी.


 


दुनिया के सबसे अनुभवी टी20 कप्तान की मौजूदगी में भारत इस बार क्लीन स्वीप का प्रबल दावेदार है. इस 15 सदस्यीय टीम में फैज फजल को छोड़कर सभी खिलाड़ी आईपीएल खेलते हैं.


 


दोनों टीमों के प्रदर्शन में अंतर इतना गहरा है कि धोनी अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव कर सकते हैं. मनदीप सिंह, जयंत यादव, जयदेव उनादकट जैसे खिलाड़ियों को उतारा जा सकता है.


 


धोनी का इरादा वैसे विजयी संयोजन के साथ जीत दर्ज करके शुरूआत का होगा क्योंकि वह ज्यादा बदलाव करने वाले कप्तानों में से नहीं है. धोनी को हालांकि बल्लेबाजी क्रम में उपर आना चाहिये क्योंकि उन्हें खेलते देखने की तमन्ना रखने वाले यहां मौजूद चुनिंदा भारतीयों को वनडे सीरीज में मायूसी हाथ लगी जब कप्तान को बल्लेबाजी की जरूरत ही नहीं पड़ी. 


केएल राहुल, मनीष पांडे, अंबाती रायुडू और धोनी का टी20 में खेलना तय है. पारी की शुरूआत के लिये करूण नायर और फजल में से एक का चयन होगा. नायर ने दो वनडे में पारी का आगाज किया और दूसरे मैच में 39 रन बनाये. फजल ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में अर्धशतक जमाया. नायर टी20 क्रिकेट में लगातार अच्छा खेलते आये हैं. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ 64 मैचों में 122 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बनाये.


 


दूसरी ओर टी20 में 105 का स्ट्राइक रेट रखने वाले फजल के बाद 2011 के बाद से आईपीएल करार नहीं है. पंजाब के मनदीप को सीनियर स्तर पर पदार्पण का मौका मिल सकता है. इसी तरह केदार जाधव भी दौड़ में है जिन्हें एक भी वनडे खेलने का मौका नहीं मिला.


 


भारतीय गेंदबाजों ने अभी तक अनुशासित प्रदर्शन किया है. धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमरा और बरिंदर सरन का प्रदर्शन उम्दा रहा है. धोनी अगर सरन को आराम देते हैं तो उनादकट को उतार सकते हैं. स्पिनर युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल भी किफायती रहे हैं.


 


हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान की पिच सीम गेंदबाजों की मददगार होगी लेकिन बल्लेबाजों को भी इस पर निराशा हाथ नहीं लगेगी.


 


जिम्बाब्वे के लिये टी20 शसीरीज राहत का सबब होगी क्योंकि इसमें एक या दो ओवर में मैच की तस्वीर बदल जाती है. 


 


टीमें :-


 


भारत :- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), केएल राहुल, फैज फजल, करूण नायर, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, मनदीप सिंह, जसप्रीत बुमरा, बरिंदर सरन, धवल कुलकर्णी, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट, जयंत यादव. 


 


जिम्बाब्वे :- ग्रीम क्रेमर (कप्तान), वुसी सिबांडा, सिकंदर रजा, एल्टन चिगुंबुरा, हैमिल्टन मसाकाजा, वेलिंगटन मसाकाजा, तेंडाइ चतारा, चामू चिभाभा, डोनाल्ड तिरिपानो, मैल्कम वालर, पीटर मूर, तपिवा मुफुजा, तिनोतेंदा मुतोम्बोदजी, रिचमंड मुतुम्बामी, तोराइ मुजाराबानी, ब्रायन चारी, नेविले मेजिवा, तिमीकेन मारूमा.


 


मैच का समय : शाम 4 . 30 से





और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget