एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी क्रिकेटर के बेटे ने न्यूजीलैंड के लिए किया ODI डेब्यू, पहले ही मैच में बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Muhammad Abbas Record: 21 साल के मुहम्मद अब्बास ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में डेब्यू किया. अब्बास ने सिर्फ 24 गेंद में अर्धशतक लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया.

Muhammad Abbas World Record Against Pakistan: आज हर जगह मुहम्मद अब्बास छाए हुए हैं. दरअसल, शनिवार को 21 साल के इस युवा खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू किया और अपनी तूफानी बल्लेबाजी से वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. पाकिस्तान के खिलाफ अपने डेब्यू में अब्बास ने सिर्फ 24 गेंद में ही अर्धशतक जड़ दिया. इस दौरान उनके बल्ले से 3 छक्के और 3 चौके निकले. अब्बास अब वनडे क्रिकेट के इतिहास में डेब्यू मैच में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 

अब्बास से पहले यह रिकॉर्ड भारत के क्रुणाल पांड्या के नाम था. क्रुणाल ने अपने डेब्यू मैच में सिर्फ 26 गेंद में फिफ्टी जड़ी थी. क्रुणाल पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था. अब न्यूजीलैंड के अब्बास ने इस कीर्तिमान को अपने नाम कर लिया है. 

बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ 21 साल के मुहम्मद अब्बास ने 26 गेंद में 52 रनों की विस्फोटक पारी खेली. वनडे मैच में उनकी टी20 जैसी बैटिंग की तारीफ हर कोई कर रहा है. अब्बास ने अपनी पारी में 3 चौके और 3 छक्के लगाए. अब्बास की दमदार पारी से न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में 50 ओवर में 9 विकेट पर 344 रन बनाए. इसके जवाब में पाकिस्तान टीम 271 रनों पर ढेर हो गई. न्यूजीलैंड ने पहला वनडे 73 रनों से जीता. 

जानिए कौन हैं मुहम्मद अब्बास? 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुहम्मद अब्बास ने भले ही अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत न्यूजीलैंड के साथ की है, लेकिन वह मूल रूप से पाकिस्तान के हैं. अब्बास अब न्यूजीलैंड के लिए खेलने वाले पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं. उनका जन्म लाहौर में हुआ था. मुहम्मद अब्बास पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अजहर अब्बास के बेटे हैं. उनके पिता ने पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला. 

देखें मुहम्मद अब्बास की तूफानी बैटिंग

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक मैच में गिरे 40 विकेट, 150वें टेस्ट में इंग्लैंड की ऐतिहासिक जीत, बेन स्टोक्स ने रचा इतिहास
एक मैच में गिरे 40 विकेट, 150वें टेस्ट में इंग्लैंड की ऐतिहासिक जीत, बेन स्टोक्स ने रचा इतिहास
अगर ऐसा हुआ तो दूसरी पारी बिना खेले अफगानिस्तान को हरा देगी टीम इंडिया, जानें ICC का नियम
अगर ऐसा हुआ तो दूसरी पारी बिना खेले अफगानिस्तान को हरा देगी टीम इंडिया, जानें ICC का नियम
IND vs AFG Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, अफगानिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन; मानव सुथार ने झटके 3 विकेट
दूसरे दिन का खेल खत्म, अफगानिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन; मानव सुथार ने झटके 3 विकेट
अफगानिस्तान पर टीम इंडिया का फुल कंट्रोल, मानव सुथार ने डेब्यू पर बरपाया कहर; पढ़ें दूसरे दिन क्या-क्या हुआ
अफगानिस्तान पर टीम इंडिया का फुल कंट्रोल, मानव सुथार ने डेब्यू पर बरपाया कहर; पढ़ें दूसरे दिन क्या-क्या हुआ

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
'60 की उम्र में शादी करने में क्या गलत है?' आमिर खान के तीसरी बार दूल्हा बनने पर बोलीं राखी गुलजार, कहा, 'मैने 40 साल के...'
'60 की उम्र में शादी करने में क्या गलत है?' आमिर खान के तीसरी बार दूल्हा बनने पर बोलीं राखी गुलजार
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
बाजार से महंगी सब्जियां खरीदना भूल जाएंगे, छत पर रखें बस 10 गमले और साल भर पाएं एकदम ताजी सब्जियां
बाजार से महंगी सब्जियां खरीदना भूल जाएंगे, छत पर रखें बस 10 गमले और साल भर पाएं एकदम ताजी सब्जियां
Embed widget