एक्सप्लोरर

सहवाग को लेकर इस पूर्व पाक कप्तान ने कहा- 'किसी और टीम से खेलते तो 10 हजार रन बनाते'

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर और कप्तान राशिद लतीफ ने कहा कि सहवाग के खेल बाकी टीमें घबराती थीं और वो हावी होकर खेलते थे.

वीरेंद्र सहवाग को क्रिकेट जगत में सबसे धुआंधार ओपनिंग बल्लेबाजों में माने जाते हैं. वनडे ही नहीं बल्कि टेस्ट क्रिकेट में भी वीरू ने अपनी तूफानी बैटिंग जारी रखी और इस फॉर्मेट में ओपनर की भूमिका में बड़ा बदलाव किया. सहवाग ने जब अपना करियर शुरू किया उस वक्त टीम इंडिया में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गज बल्लेबाज थे और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर राशिद लतीफ का मानना है कि ऐसे सूरमाओं की मौजूदगी के कारण ही सहवाग उतने रन नहीं बना सके, जितने वो बना सकते थे.

एक पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए पाकिस्तानी टीम के पूर्व विकेटकीपर और कप्तान रह चुके राशिद लतीफ ने कहा कि सचिन और द्रविड़ जैसे खिलाड़ियों की परछाई में दब गए. लतीफ ने टेस्ट क्रिकेट में सहवाग के रिकॉर्ड की तारीफ करते हुए कहा, “टेस्ट क्रिकेट में उनके 8 हजार रन हैं. वो ऐसा खिलाड़ी है, जो हमेशा दूसरों की परछाई में रहा. वो राहुल और सचिन जैसे खिलाड़ियों के साथ खेला और उनकी परछाई में रहा.”

लतीफ ने साथ ही कहा कि सहवाग में 10 हजार रन बनाने की क्षमता थी. लतीफ ने कहा, “अगर वो किसी और टीम के लिए खेलता तो आसानी से 10 हजार से ज्यादा रन बना लेता. सिर्फ डेढ़ हजार रन ही बनाने थे.”

बेखौफ अंदाज ने बनाया सफल

हालांकि लतीफ ने माना कि जिस तरह का असर सहवाग मैच में डालते थे, उसके कारण सभी टीमों को सहवाग से खतरा रहता था. लतीफ ने कहा कि अपने बैखौफ अंदाज के कारण सहवाग बेहद असरदार खिलाड़ी साबित हुए.

लतीफ ने कहा, “वो दूसरों पर हावी होने के लिए खेलता था. हमने ऐसे ओपनर देखे थे, जो शुरुआत में संभल कर और पिच को भांप कर खेलते थे. वो देखते थे कि गेंदबाज कौन है? मैक्ग्रा, ब्रेट ली, वसीम अकरम या शोएब अख्तर? लेकिन सहवाग को किसी का खौफ नहीं था.”

लतीफ ने कहा कि सहवाग के ऐसे रुख ने ही उन्हें सफल बनाया और इस तरह के खिलाड़ी विश्व क्रिकेट में अच्छा मुकाम हासिल करते हैं. करीब 16 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में सहवाग ने टेस्ट और वनडे दोनों में 8-8 हजार से ज्यादा रन बनाए.

ये भी पढ़ें

2013 चैंपियंस ट्रॉफी को याद करते हुए रोहित शर्मा ने डेविड वॉर्नर से कहा- 'शिखर धवन बेवकूफ है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget