एक्सप्लोरर

बेन स्टोक्स के हैंडशेक विवाद में कूदे मोहम्मद कैफ, जो कहा वो सुनकर इंग्लैंड टीम की निकल जाएगी हेकड़ी

Ben Stokes Ravindra Jadeja: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स मैनचेस्टर टेस्ट में अपने बर्ताव के लिए बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं. अब मोहम्मद कैफ ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स मैनचेस्टर टेस्ट में अपने बर्ताव के लिए बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं. रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर शतक की ओर आगे बढ़ रहे थे, लेकिन उससे पहले ही स्टोक्स हैंडशेक कर मुक़ाबले को ड्रॉ कर देना चाहते थे. जडेजा के साथ उनकी बहस हो गई थी. इस विषय पर मोहम्मद कैफ ने कड़ी प्रतिक्रिया देकर बताया है कि बेन स्टोक्स ने रिस्पेक्ट खो दी है.

रवींद्र जडेजा ने स्टोक्स की हैंडशेक की मांग को ठुकरा कर बैटिंग जारी करने की बात कही थी. इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने भी भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था. इस कारण कप्तान स्टोक्स और इंग्लैंड के अन्य खिलाड़ियों को जमकर ट्रोल किया जा रहा है कि उन्होंने खेल भावना के विपरीत जाकर बर्ताव किया.

मोहम्मद कैफ की तीखी प्रतिक्रिया

मोहम्मद कैफ, जिन्होंने हाल ही में जसप्रीत बुमराह की रिटायरमेंट की संभावना जताते हुए सुर्खियां बटोरी थीं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप साझा करके कहा, "उस एक क्षण की वजह से बेन स्टोक्स ने रिस्पेक्ट खो दी है क्योंकि वो खेल जल्दी समाप्त करना चाहते थे. आपके पास भारतीय टीम को ऑलआउट करने के लिए करीब 2 दिन बचे थे, आप जीत नहीं पाए. फिर आप हैंडशेक करके आखिर क्या साबित करना चाहते थे."

मोहम्मद कैफ ने बेन स्टोक्स के व्यक्तिगत प्रदर्शन की तारीफ की, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि इस खराब व्यवहार ने उनके अच्छे प्रदर्शन पर पानी फेर दिया. कैफ ने कहा कि सम्मान बनाने में सालों लग जाते हैं, लेकिन एक ही पल में सब खराब भी हो जाता है.

स्टोक्स ने मैनचेस्टर टेस्ट की दोनों पारियों में मिलाकर 6 विकेट लिए और बल्लेबाजी में उन्होंने 141 रनों की पारी भी खेली थी. बता दें कि स्टोक्स इस सीरीज में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, उन्होंने अब तक सीरीज में 17 विकेट चटकाए हैं.

यह भी पढ़ें:

भारतीय चयनकर्ताओं पर बिफरे Washington Sundar के पिता, गुजरात टाइटंस को भी नहीं बख्शा; जानें क्या कहा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप
टी20 डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी की नजर टेस्ट पर, देखें जबरदस्त डिफेंस का वीडियो
टी20 डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी की नजर टेस्ट पर, देखें जबरदस्त डिफेंस का वीडियो

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget