एक्सप्लोरर
क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर, देश के इस क्रिकेटर का हुआ निधन
सौराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर मुलुभा जडेजा का आयु संबंधी दिक्कतों के चलते बीते दिन अपने आवास पर निधन हो गया.

नई दिल्ली/राजकोट: सौराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर मुलुभा जडेजा का आयु संबंधी दिक्कतों के चलते बीते दिन अपने आवास पर निधन हो गया.
वह 88 साल के थे.
सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एससीए) ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है.
एसोसिएशन के मीडिया प्रबंधक हिमांशु शाह ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘सौराष्ट्र के मशहूर क्रिकेटर मुलुभा के निधन से एससीए में हर कोई दुखी है. ’’
मुलुभा ने 31 फर्स्ट-क्लास मुकाबलों में 27 के औसत से 1373 रन बनाए थे. जिसमें 2 शतक और 7 अर्धशतक भी शामिल थे.
और पढ़ें
Source: IOCL
















