एक्सप्लोरर

IND vs ENG 5th Test: ओवल में भारत की जीत के 5 सबसे बड़े कारण, जानें कैसे आई 6 रनों की ऐतिहासिक जीत

IND vs ENG 5th Test: भारत ने ओवल टेस्ट में 6 रनों से करीबी जीत हासिल की है. यहां जानिए किन 5 बड़े कारणों से भारतीय टीम ऐतिहासिक जीत दर्ज करने में सफल रही.

भारत ने ओवल टेस्ट में 6 रनों से करीबी जीत हासिल की है. यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत की सबसे कम रनों के अंतर से आई जीत है. एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2-2 से बराबरी पर छूटी. पहली पारी सिर्फ 224 रनों पर सिमटने से लेकर 6 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज करने तक पांचवें टेस्ट में बहुत कुछ घटा. यहां जानिए किन 5 कारणों से ओवल टेस्ट में भारतीय टीम जीत दर्ज कर पाई.

अच्छे लीडर साबित हुए मोहम्मद सिराज?

जसप्रीत बुमराह पांचवां टेस्ट नहीं खेल रहे थे, ऐसे में मोहम्मद सिराज भारत के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज थे. उन्होंने पेस अटैक को लीड करते हुए मैच में कुल 9 विकेट झटके. सिराज मानसिक रूप से बहुत मजबूत नजर आए, उनकी हर एक गेंद इंग्लैंड के बल्लेबाजों से सवाल पूछ रही थी. उन्हीं की शारीरिक भाषा को देख प्रसिद्ध कृष्णा और आकाशदीप की गेंदबाजी में अलग ही धार दिखी.

आखिरकार बल्लेबाजी में गहराई काम आई

पूरी सीरीज में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने बल्लेबाजी में गहराई की रणनीति अपनाई है. पहली पारी में भारत के 6 विकेट 153 रन पर गिर गए थे, लेकिन आखिरी 4 विकेटों ने 71 रन जोड़कर जैसे-तैसे भारत को 224 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. वहीं दूसरी पारी के अंत में वाशिंगटन सुंदर ने 53 रनों की पारी खेल, भारत का स्कोर 400 के करीब पहुंचाया था. सुंदर की यह पारी ना आई होती तो शायद इंग्लैंड को 330-340 का लक्ष्य मिला होता.

गेंदबाजी में मिला अच्छा सपोर्ट

आमतौर पर देखा गया है कि भारत का लीड गेंदबाज अच्छा कर रहा होता है, लेकिन उसे सपोर्ट नहीं मिलता. ओवल टेस्ट में एक तरफ मोहम्मद सिराज ने लीड करते हुए 9 विकेट लिए, वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें पूरा सपोर्ट देते हुए मैच में कुल 8 विकेट लिए. 

पांचवें दिन नहीं ली नई बॉल

पांचवें दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रन बनाने थे. पांचवें दिन 4 ही ओवर फेंके गए थे और पारी में 80 ओवरों के बाद भारतीय टीम के लिए नई गेंद उपलब्ध हो चुकी थी. सिराज और कृष्णा पुरानी गेंद को खूब स्विंग करवा रहे थे, इससे इंग्लिश बल्लेबाज कई बार बीट हुए. भारत ने नई गेंद ले ली होती तो शायद उसमें पुरानी गेंद से ज्यादा बाउंस हो सकता था, ऐसे में बल्लेबाजों के लिए बैट और गेंद का कनेक्शन करना थोड़ा आसान हो जाता.

सबसे अहम मौके पर काम आए जायसवाल

यशस्वी जायसवाल ने ओवल टेस्ट से पहले 8 पारियों में 323 रन बनाए थे. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज की पिछली 6 पारियों में जायसवाल लगातार फ्लॉप होते आ रहे थे. आखिरकार जायसवाल ने तब शतक लगाया, जब इंग्लैंड ओवल टेस्ट की पहली पारी में 23 रनों की बढ़त हासिल कर चुका था. दूसरी पारी में जायसवाल ने अपनी बड़ी पारी के सूखे का अंत करते हुए 118 रन बनाए. उनकी बदौलत दूसरी पारी में भारत 396 रनों तक पहुंच पाया था.

यह भी पढ़ें:

क्या टूटे हाथ से बैटिंग करने आएंगे क्रिस वोक्स? जो रूट ने जो अपडेट दिया, वो जानकर टीम इंडिया रह जाएगी हैरान

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget