एक्सप्लोरर

क्रिकेट में किसे कहा जाता है 'खब्बू बल्लेबाज'? देखें 5 सबसे बड़े खब्बू बल्लेबाजों की लिस्ट

कोई व्यक्ति अगर पहली बार क्रिकेट मैच देख रहा हो, तो उसके लिए इस खेल को समझ पाना बेहद जटिल कार्य हो सकता है. यहां जानिए क्रिकेट इतिहास में पांच सबसे महान 'खब्बू बल्लेबाजों' के बारे में.

कोई व्यक्ति अगर पहली बार क्रिकेट मैच देख रहा हो, तो उसके लिए इस खेल को समझ पाना बेहद जटिल कार्य हो सकता है. बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक के लिए अलग-अलग नियम बनाए गए हैं. आजकल बल्लेबाजी भी अजब-गजब तरीके से होने लगी है, जहां बल्लेबाज आड़े-टेड़े शॉट्स खेलते रहते हैं. मगर क्रिकेट में कई बार 'खब्बू बल्लेबाज' शब्द का उपयोग किया जाता है, आखिर यह 'खब्बू बल्लेबाज' क्यों और किसके लिए इस्तेमाल होता है?

किसे कहते हैं खब्बू बल्लेबाज?

क्रिकेट में 'खब्बू बल्लेबाज' बाएं हाथ से बैटिंग करने वाले खिलाड़ी को कहा जाता है. दरअसल 'खब्बू' शब्द का अर्थ ही बाएं हाथ से होता है, बाएं हाथ से काम करने वाले व्यक्ति के लिए 'खब्बू' शब्द का इस्तेमाल होता आया है. बाएं हाथ से खेलने वाले खिलाड़ी को अलग-अलग खेलों में अलग नाम दिए गए हैं. जैसे फाइटिंग स्पोर्ट्स में ऐसे एथलीटों को 'साउथपॉ' कहा जाता है, लेकिन क्रिकेट में बाएं हाथ के बल्लेबाज को 'खब्बू बल्लेबाज' कहना आम बात है.

क्रिकेट में 5 सबसे महान खब्बू बल्लेबाज

क्रिकेट इतिहास में सबसे महान बल्लेबाजों की बात करें तो इनमें ब्रायन लाता, कुमार संगाकारा, सईद अनवर, सौरव गांगुली और एडम गिलक्रिस्ट जैसे महान खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं. लारा, जिनके टेस्ट में 400 रनों के व्यक्तिगत स्कोर को आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है, वहीं संगाकारा के बल्ले का स्विंग ही फैंस को अपना दीवाना बना लेता था.

ब्रायन लारा- अपने 430 मैचों के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में ब्रायन लारा ने 22,358 रन बनाए थे. वो वेस्टइंडीज के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में 10,000 से अधिक रन बनाए हैं.

कुमार संगाकारा- संगाकारा को अपने ODI करियर के दूसरे ही मैच में 85 रनों की शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला था. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 28.016 रन हैं और क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के बाद उनका ही नंबर आता है.

एडम गिलक्रिस्ट- एडम गिलक्रिस्ट ने अपनी आक्रामक शैली वाली बैटिंग के लिए खूब पहचान बनाई. तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 33 सेंचुरी लगाने वाले गिलक्रिस्ट ने इंटरनेशनल करियर में कुल 15,461 रन बनाए थे. गिलक्रिस्ट ने एक बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ-साथ महान विकेटकीपर होने का दर्जा भी प्राप्त किया.

सौरव गांगुली- भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली भी 'खबू बल्लेबाज' हैं. अपने 424 इंटरनेशनल मैचों के करियर में गांगुली ने 18,575 रन बनाए. उन्होंने अपने ऐतिहासिक करियर में 38 शतकीय पारी भी खेली थीं.

सईद अनवर- पाकिस्तान के सईद अनवर खासतौर पर ODI क्रिकेट के सबसे बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाजों में से एक रहे. अपने 247 मैचों के वनडे करियर में उन्होंने 8,824 रन बनाए थे. वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड कई सालों तक उनके नाम बना रहा. उन्होंने 1997 में भारत के खिलाफ 194 रनों की पारी खेली थी.

यह भी पढ़ें:

12 साल बाद Champions League की वापसी, कब होगा आयोजन और कौन-कौन लेगा हिस्सा? यहां जानें सबकुछ

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी दालों पर भारत ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, क्या ट्रंप के टैरिफ वॉर पर चुपके से किया पलटवार? सीनेटर ने अमेरिकी राष्ट्रपति को लिखा लेटर
अमेरिकी दालों पर भारत ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, क्या ट्रंप के टैरिफ वॉर पर चुपके से किया पलटवार?
मणिकर्णिका घाट पर सियासी बवाल के बीच वाराणसी पहुंचे CM योगी, बोले- काशी को बदनाम करने की साजिश
मणिकर्णिका घाट पर सियासी बवाल के बीच वाराणसी पहुंचे CM योगी, बोले- काशी को बदनाम करने की साजिश
बांग्लादेश की शर्मनाक हरकत, भारतीय मूल के ICC अधिकारी को नहीं दिया वीजा; T20 वर्ल्ड कप को लेकर बवाल जारी
बांग्लादेश की शर्मनाक हरकत, भारतीय मूल के ICC अधिकारी को नहीं दिया वीजा; T20 वर्ल्ड कप को लेकर बवाल जारी
PM मोदी ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जानें किन राज्यों को मिलेगा फायदा?
PM मोदी ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जानें किन राज्यों को मिलेगा फायदा?

वीडियोज

PM Modi Mission India: 'BJP सरकार बनाइए हम इनको देश से बाहर निकालेंगे'- पीएम मोदी | Mamata Banerjee
PM Modi Mission India: PM मोदी की बंगाल को बड़ी सौगात, Vande Bharat Sleeper का किया शुभारंभ ABP
Patna के Caramli Chak में प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग | Fire News | ABP News | Bihar News
Singer AR Rahman के बयान से दिग्गज नेताओं के बयान आए सामने | Bollywood | ABP News
BMC Election Update: शिंदे गुट की मांग ढाई साल के लिए महापौर पद दिया जाए-सूत्र | Maharashtra

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी दालों पर भारत ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, क्या ट्रंप के टैरिफ वॉर पर चुपके से किया पलटवार? सीनेटर ने अमेरिकी राष्ट्रपति को लिखा लेटर
अमेरिकी दालों पर भारत ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, क्या ट्रंप के टैरिफ वॉर पर चुपके से किया पलटवार?
मणिकर्णिका घाट पर सियासी बवाल के बीच वाराणसी पहुंचे CM योगी, बोले- काशी को बदनाम करने की साजिश
मणिकर्णिका घाट पर सियासी बवाल के बीच वाराणसी पहुंचे CM योगी, बोले- काशी को बदनाम करने की साजिश
बांग्लादेश की शर्मनाक हरकत, भारतीय मूल के ICC अधिकारी को नहीं दिया वीजा; T20 वर्ल्ड कप को लेकर बवाल जारी
बांग्लादेश की शर्मनाक हरकत, भारतीय मूल के ICC अधिकारी को नहीं दिया वीजा; T20 वर्ल्ड कप को लेकर बवाल जारी
PM मोदी ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जानें किन राज्यों को मिलेगा फायदा?
PM मोदी ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जानें किन राज्यों को मिलेगा फायदा?
'छावा बांटने वाली फिल्म है...' विक्की कौशल की फिल्म को लेकर एआर रहमान ने दिया विवादित बयान
'छावा बांटने वाली फिल्म है...' विक्की कौशल की फिल्म को लेकर एआर रहमान ने दिया विवादित बयान
‘हिंदू को वोट देना हराम...’, बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ मौलवियों के भड़काऊ बयान, Video वायरल
‘हिंदू को वोट देना हराम...’, बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ मौलवियों के भड़काऊ बयान, Video वायरल
"कयामत है कयामत" इन हसीनाओं के ठुमके देख दिल हार बैठेंगे आप, यूजर्स बोले, कोई तो रोक लो
बिना लिखित परीक्षा NHAI में नौकरी का सुनहरा मौका, 1.77 लाख मिलेगी सैलरी, ये है लास्ट डेट
बिना लिखित परीक्षा NHAI में नौकरी का सुनहरा मौका, 1.77 लाख मिलेगी सैलरी, ये है लास्ट डेट
Embed widget