एक्सप्लोरर

12 साल बाद Champions League की वापसी, कब होगा आयोजन और कौन-कौन लेगा हिस्सा? यहां जानें सबकुछ

Champions League T20: क्रिकेट में चैंपियंस लीग की वापसी होने वाली है. चैंपियंस लीग का टूर्नामेंट आखिरी बार साल 2014 में करवाया गया था.

चैंपियंस लीग टी20 टूर्नामेंट आखिरी बार साल 2014 में खेला गया था, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने खिताब जीता था. अब 12 साल बाद चैंपियंस लीग की वापसी होने वाली है. क्रिकबज के अनुसार हाल ही में संपन्न हुई ICC की वार्षिक कॉन्फ्रेंस में चैंपियंस लीग की वापसी पर मुहर लगा दी गई है. अलग-अलग देशों की डोमेस्टिक टी20 फ्रैंचाइजी लीग में खेलने वाली टीम चैंपियंस लीग (Champions League Return) में भाग लेंगी. अगर सबकुछ ठीक रहा तो अगले साल चैंपियंस लीग का आयोजन करवाया जा सकता है.

रिपोर्ट की मानें तो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड जल्द ही चैंपियंस लीग टी20 की रूपरेखा तैयार करने के लिए जल्द बैठक कर सकते हैं. अलग-अलग देशों की फ्रैंचाइजी लीग की टीमों को एकसाथ लाना काफी जटिल कार्य हो सकता है, इसलिए पहले की तरह चैंपियंस लीग के संचालन के लिए एक अलग बोर्ड या गवर्निंग काउंसिल बनाई जा सकती है.

चैंपियंस लीग के आयोजन में एक और बड़ी चुनौती यह हो सकती है कि टूर्नामेंट कितने बड़े स्तर पर करवाया जाएगा. पिछले 10 सालों में टी20 फ्रैंचाइजी क्रिकेट की रूपरेखा बदल चुकी है, क्योंकि यूएसए, नेपाल, कनाडा और यूएई जैसे एसोसिएट देश भी अपनी-अपनी फ्रैंचाइजी लीग का संचालन कर रहे हैं. मौजूदा समय में IPL, द हंड्रेड और बिग बैश समेत 11 क्रिकेट लीगों ने दुनियाभर में धूम मचाई हुई है. इनके अलावा भी अलग-अलग देश अपनी लीग शुरू कर चुके हैं.

चैंपियंस टी20 लीग का आयोजन साल में किस समय में करवाया जाएगा, यह भी एक बड़ा सवाल होगा. मार्च-मई के समय में IPL का आयोजन होता है, वहीं अब क्रिकेट का शेड्यूल ऐसा है कि लगभग हर साल कोई ना कोई ICC टूर्नामेंट होता ही है. अगर चैंपियंस लीग की अगले साल वापसी होती है तो फरवरी-मार्च महीने के समय 2026 टी20 वर्ल्ड कप होगा, उसके बाद IPL शुरू हो जाएगा. दूसरी ओर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का शेड्यूल भी होगा, ऐसे में चैंपियंस लीग के आयोजन के लिए सही समय चुन पाना भी काफी कठिन काम होगा.

यह भी पढ़ें:

कैसे तैयार होती है क्रिकेट पिच? मिट्टी का क्या होता है रोल? जानें सभी अहम बातें

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
विधानसभा में सपा पर CM योगी का शायरना तंज, 'धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करते रहे'
विधानसभा में सपा पर CM योगी का शायरना तंज, 'धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करते रहे'
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका

वीडियोज

IPO Alert: Marushika Technology IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band | Paisa Live
Imran Khan अंधे हो रहे हैं और कोई ध्यान नहीं दे रहा! Pakistan में फिर हुआ दिग्गजों का अपमान| ABPLIVE
Gold-Silver में गिरावट, क्यों बढ़ रही है Market Volatility? | Paisa Live
Stock Market में Heavy Selling, Nifty-Sensex में Sharp गिरावट से Investors हुए Alert | Paisa Live
Cheque Bounce और Auto-Debit Fail, छोटी Banking Mistake बनेगी बड़ी Legal और Credit Problem | PaisaLive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
विधानसभा में सपा पर CM योगी का शायरना तंज, 'धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करते रहे'
विधानसभा में सपा पर CM योगी का शायरना तंज, 'धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करते रहे'
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका
O’Romeo Review: रोमियो से हो जाएगा प्यार, जूलियट भी कम नहीं
रोमियो से हो जाएगा प्यार, जूलियट भी कम नहीं
बांग्लादेश के चुनाव नतीजों पर आया निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन का पहला रिएक्शन, तारिक रहमान को दिए ये सुझाव
बांग्लादेश के चुनाव नतीजों पर आया तसलीमा नसरीन का पहला रिएक्शन, तारिक रहमान को दिए ये सुझाव
Fatty Liver Disease: फैटी लिवर को न समझें मामूली, सिरोसिस से लेकर कैंसर तक का है खतरा; एक्सपर्ट से जानें बचाव
फैटी लिवर को न समझें मामूली, सिरोसिस से लेकर कैंसर तक का है खतरा; एक्सपर्ट से जानें बचाव
जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना... वैलेंटाइंस डे से पहले पोस्टर वायरल, देखकर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना... वैलेंटाइंस डे से पहले पोस्टर वायरल, देखकर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
Embed widget