एक्सप्लोरर

भारत में पहला डे-नाइट टेस्ट मैच कल से, जानिए- कैसे रिवर्स स्विंग में नहीं आएगी परेशानी

इस मैच को देखने के लिए गृहमंत्री अमित शाह, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी आएंगी. साथ ही भारतीय टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी जैसे सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड, अनिल कुंबले भी मौजूद रहेंगे.

नई दिल्ली: कोलकाता में टीम इंडिया अपना पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने जा रही है. इस मैच को लेकर भारत से लेकर बांग्लादेश तक सभी जगह उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है. इस मैच की तमाम जिम्मेदारी बीसीसीआई के नवनियुक्त अध्यक्ष सौरव गांगुली ने संभाल रखी है. इस मैच को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी हैं.

गुलाबी गेंद से खेले जाने वाले इस मुकाबले को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं. इस मैच को देखने के लिए गृहमंत्री अमित शाह, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी आएंगी. साथ ही भारतीय टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी जैसे सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड, अनिल कुंबले भी इस मैच के गवाह बनेंगे. वहीं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना इस ऐतिहासिक मैच का शुभारंभ घंटी बाजकर करेंगी.

डे-नाइट टेस्ट मैच के फायदे

कोलकाता के ईडन गार्डन में होने वाले इस डे-नाइट मुकाबले को लेकर देशभर में उत्साह नजर आ रहा है. इससे टेस्ट मैच खोई हुई लोकप्रियता वापस मिलेगी. बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली का मानना है कि टेस्ट मैच के पारंपरिक प्रारूप में दिलचस्पी बढ़ाने के लिए टेस्ट क्रिकेट में बदलाव आएगा. एक समय था जब टेस्ट मैच को देखने के लिए भी दर्शकों की भारी भीड़ स्टेडियम में देखने को मिलती थी, लेकिन धीरे-धीरे पांच दिनों के टेस्ट मैच से लोगों की दिलचस्पी कम होने लगी जिसका असर मैदान पर भी देखने को मिला. वहीं अब टेस्ट मैच को डे-नाइट करने से टेस्ट मैच में लोगों की दिलचस्पी वापस बढ़ रही है. इसका अंदाजा इस से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार से कोलकाता में होने वाले इस टेस्ट मैच के चार दिनों की टिकट बिक चुकी हैं.

डे-नाइट टेस्ट मैच के नुकसान

जहां इस टेस्ट मैच के कई फायदे हैं तो खिलाड़ियों को इस मैच में कई नुकसान भी उठाने पड़ सकते हैं. डे-नाइट में होने वाले इस मुकाबले में रात को मौसम खराब होने की संभावना बनी रहेगी. रात को गेंदबाजों को बॉलिंग करने में भी दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है. रात को फील्ड पर ड्यू गिरती है जिससे फील्डिंग करने में भी परेशानी होगी. हालांकि मैच के दौरान स्टेडियम में अच्छी खासी रौशनी देखने को मिलेगी लेकिन कई बार रौशनी को लेकर समस्या हो सकती है.

स्पिन है बड़ी चिंता

इसके अलावा टीम को बॉल के कलर को लेकर भी चिंता है. अश्विन ने कहा है कि उन्हें नहीं मालूम यह पिंक बॉल है या ओरेंज. हालांकि बोर्ड के अधिकारियों ने दावा किया है कि बॉल को रिवर्स स्विंग करवाने में कोई परेशानी नहीं होगी. बोर्ड ने एक बयान जारी कर कहा था कि रिवर्स स्विंग में परेशानी ना हो, इसलिए बॉल की सिलाई हाथ से करवाई गई है.

पिंक बॉल बन सकती है भारतीय टीम के लिए बड़ी मुश्किल, सता रही है ये चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
कब शुरू होगा भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट? नोट कर लीजिए तारीख
कब शुरू होगा भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट? नोट कर लीजिए तारीख
दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी
'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget