एक्सप्लोरर

साल के सर्वश्रेष्ठ अंपायर चुने गए एरासमस

साल के सर्वश्रेष्ठ अंपायर चुने गए एरासमस

 


 


 


साल के सर्वश्रेष्ठ अंपायर चुने गए एरासमस

दुबईः अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अपने इलीट पैनल के अंपायर साउथ अफ्रीका के मराइस एरासमस को साल का सर्वश्रेष्ठ अंपायर को दिए जाने वाले डेविड शेफर्ड ट्रॉफी के लिए चुना गया. इसके अलावा, पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान मिस्बाह उल-हक को 'स्पिरिट ऑफ क्रिकेट' अवार्ड के लिए चुना गया.


 


आईसीसी के मैच रेफरियों के इलीट पैनल और टेस्ट क्रिकेट टीमों के कप्तानों ने मतदान कर एरासमस को साल का सर्वश्रेष्ठ अंपायर चुना. इस दौड़ में उनके साथ रिचर्ड इलिंगवर्थ, ब्रूस ओक्सेनफोर्ड और रिचर्ड केटलबरो शामिल थे.


 


इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाने वाले एरासमस पांचवें अंपायर हैं. इससे पहले साइमन टॉफेल (2004 से 2008), अलीम दार (2009-2011), कुमार धर्मसेना (2012) और रिचर्ड केटलबरो (2013-2015) ने अब तक यह पुरस्कार जीता है.


 


आईसीसी की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में इस पुरस्कार पर अपनी प्रतिक्रिया में एरासमस ने कहा, "डेविड कई उभरते अंपायरों के लिए एक मिसाल हैं और इस ट्रॉफी का नाम उनके नाम पर रखा जाना गर्व की बात है. मैं इसका हिस्सा बनकर बेहद खुशी महसूस कर रहा हूं."


 


एरासमस ने कहा, "मैं मतदान करने वाले मैच रेफरियों और टेस्ट टीम के कप्तानों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. लेकिन सच्चाई यह है कि मैंने जिन टीमों के लिए अंपायर की भूमिका निभाई उनके समर्थन और प्रोत्साहन के बगैर यह संभव नहीं था."


 


इसके अलावा, 'स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड' का पुरस्कार मिलने पर मिस्बाह ने कहा, "मैं इस पुरस्कार को पाकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं. यह उपलब्धि एक संदेश है कि एक खिलाड़ी के लिए उम्र तब तक कोई समस्या नहीं होती, जब तक वह अपने अंदर खेल भावना को जिंदा रखता है."


 


मिस्बाह इस पुरस्कार को पाने वाले पाकिस्तान के पहले खिलाड़ी हैं.


 




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
26 साल के हसन महमूद के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड
26 साल के हसन महमूद के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget